नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा, भावुक करने वाले लंबे पोस्ट में क्या कहा?

नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NITISH KUMAR
NITISH KUMAR | Image: ANI

नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि नीतीश युग के अंत के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नई सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

नीतीश कुमार ने पोस्ट में क्या लिखा?

नीतीश कुमार ने लिखा, आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाxच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने आगे लिखा, हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड