'अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया तो नरक में उड़ा देंगे...', ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी, होर्मुज पर नाकेबंदी के लिए अमेरिका ने कसी कमर

US- Iran news: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकंबदी शुरू कर दी है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ सकता है। ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना के करीब आने वाले ईरानी जहाजों नो नष्ट कर दिया जाएगा।

Strait of Hormuz
ट्रंप की ईरान को धमकी | Image: Republic

US-Israel-Iran news: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल होने के बाद फिर हालात बिगड़ रहे हैं। ट्रंप के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी नौसेना को अब किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की पूरी छूट दे दी है। साथ ही ट्रंप ने ईरान को फिर खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।

हमने ईरान के 158 जहाज तबाह किए- ट्रंप

सोमवार (13 अप्रैल) को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर कई पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। हमने उनके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है।

ट्रंप ने पोस्ट में आगे ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकेबंदी के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा। ठीक उसी तरीके से, जिस तरीके का इस्तेमाल हम समुद्र में नावों पर नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत तेज और बेरहम तरीका है। उन्होंने दावा किया कि इनकी वजह से ही समुद्री रास्ते से अमेरिका आने वाले 98.2 फीसदी ड्रग्स पर पाबंदी लग गई।

Advertisement

ईरान की नाकाबंदी के लिए पर्याप्त बल तैयार- अधिकारी

बता दें कि ट्रंप की तरफ से ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 7.30 बजे से लागू हो गई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी करने और उसे बनाए रखने के लिए आवश्यक सैन्य संसाधन मौजूद हैं।

अधिकारी ने पुष्टि की कि अमेरिका के पास समुद्री प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए "पर्याप्त बल और उपकरण" मौजूद हैं। ट्रंप के निर्देशों के अनुसार, यह तैनाती "आवश्यकतानुसार लंबे समय तक जारी रखी जाएगी।"

Advertisement

होर्मुज पर अमेरिका की नाकेबंदी

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने नाकाबंदी के किसी भी उल्लंघन से निपटने के लिए अभी तक कोई नियम निर्धारित नहीं किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (U.S. Central Command) ने ऐलान किया था कि ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू होगी।

CENTCOM ने स्पष्ट किया कि नाकेबंदी सभी राष्ट्रों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी। इसमें ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश या निकास करने वाले सभी कमर्शियल और जहाजी यातायात शामिल हैं। ये बंदरगाह अरब सागर और ओमान की खाड़ी में स्थित हैं। हालांकि, CENTCOM ने यह भी साफ किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले गैर-ईरानी बंदरगाहों के लिए जहाजों की स्वतंत्र नेविगेशन पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी यानी अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर सामान्य यातायात जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Iran US War: 'होर्मुज स्ट्रेट' पर बढ़ा तनाव तो जंग में रूस की एंट्री! राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर; क्या मानेंगे ट्रंप?
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड