Iran US War: 'होर्मुज स्ट्रेट' पर बढ़ा तनाव तो जंग में रूस की एंट्री! राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बड़ा ऑफर; क्या मानेंगे ट्रंप?

Putin offer to Trump: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने की कोशिश में रूस भी जुटा हुआ है। इस बीच रूस की ओर से अमेरिका को ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने यहां रखने का प्रस्ताव एक बार दिया है। ट्रंप पहले इस ऑफर को ठुकरा चुके हैं।

Putin offer to Trump
रूस का ट्रंप को ऑफर | Image: Republic

US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव फिर बढ़ने लगा है। ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी नेता ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। दोबारा से बिगड़ते माहौल के बीच रूस की तरफ से अमेरिका को एक बड़ा ऑफर दिया गया है। पुतिन ने कहा है कि शांति समझौते के तहत जरूरत पड़ी तो वो ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने यहां रखने के लिए तैयार है।

युद्ध खत्म करने के लिए ईरान का संवर्धित यूरेनियम को सौंपना अमेरिका की प्रमुख शर्तों में शामिल है। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि वो ईरान के परमाणु प्रोग्राम को पूरी तरह से नष्ट कर दें और उसके पास संवर्धित यूरेनियम न रहें।

ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने को तैयार रूस

ऐसे में अब ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर रूस ने बड़ा ऑफर दिया है। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने सोमवार (13 अप्रैल) को कहा कि भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच कोई शांति समझौता होता है तो उसके तहत ईरान के संवर्धित यूरेनियम को रूस अपने यहां रखने के लिए तैयार है।

रूस की ओर से पहले भी अमेरिका को यह ऑफर दिया जा चुका है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रपति ने अमेरिका और क्षेत्रीय देशों दोनों के साथ बातचीत में दिया था, जो अब भी कायम है। इस प्रस्ताव पर अभी तक किसी ने कोई कदम नहीं उठाया है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज के नाकेबंदी करने वाले फैसले की भी आलोचना की। पेसकोव ने कहा कि इस तरह के कदम अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर नकारात्मक असर डालते रहेंगे।

पहले भी दिया था ऑफर, ट्रंप ने ठुकराया

मार्च में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें ऑफर दिया था कि युद्ध खत्म करने के समझौते के तहत ईरान के संवर्धित यूरेनियम को रूस अपने पास रखने को तैयार है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Advertisement

ईरान के पास लगभग 450 किलोग्राम 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम है। इसे कुछ हफ्तों के अंदर ही हथियार बनाने योग्य स्तर (90 प्रतिशत या उससे अधिक) तक संवर्धित किया जा सकता है। इस मात्रा से 10 से अधिक परमाणु बम तैयार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर फिर भारी तनाव, अमेरिका ने शुरू की नाकेबंदी तो ईरान ने दी धमकी; नेतन्याहू की दो टूक- कभी भी टूट सकता है सीजफायर
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड