अपडेटेड 11 September 2025 at 07:03 IST

US: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट के दौरान फायरिंग

कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 Charlie Kirk shot dead
Charlie Kirk shot dead | Image: ANI

अमेरिका में दिन दहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव यूथ ग्रुप टर्निंग पॉइंट यूएसए के CEO और को-फाउंडर चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें गोली मारी गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उनकी जान बच नहीं पाई। चार्ली किर्क की मौत से ट्रंप को गहरा झटका लगा है क्योंकि वो उनके बेहद करीबी माने जाते थे।

बुधवार को कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, चार्ली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने स्टेज पर माइक लिए खड़े किर्क की गर्दन में गोली मार दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किर्क को गोली लगने के बाद गिरते हुए देखा जा सकता है।

 ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या

चार्ली किर्क के हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में ओरेम पुलिस विभाग, यूटा वैली यूनिवर्सिटी पुलिस, एफबीआई और यूटा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रहे है। चार्ली किर्क की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस X पर दुख जताया है। साथ ही अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।

अमेरिकी झंडा को आधा झुकाने का आदेश 

व्हाइट हाउस ने X पोस्ट में लिखा, चार्ली किर्क को सम्मान देने के लिए,राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंड़ों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी उस समय हुई जब किर्क एक छात्र के मास शूटिंग 
(सामूहिक गोलीबारी) से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।

Advertisement

 छात्रों से सतर्क रहने की अपील 

चार्ली किर्क की हत्या ने अमेरिका के कंजर्वेटिव समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके समर्थक और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जांच एजेंसियां इस हत्याकांड के पीछे के मकसद और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। इस बीच, यूटा वैली यूनिवर्सिटी ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और छात्रों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: EXPLAINER/ दुनिया के दिग्गज नेता PM मोदी को क्यों मिला रहे फोन? समझिए पूरी कहानी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 06:58 IST