'सेक्स के बारे में भी मुझसे पूछ सकते हैं', Donald Trump का बोल्ड बयान, पत्रकारों को दिया सवाल पूछने का खुला न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कहा, "मैं कुछ सवाल लेने जा रहा हूं। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स पर भी बात कर सकते हैं।" ट्रंप के इस खुले और बिना फिल्टर वाले स्टाइल ने फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी।

Donald Trump bold statement saying You can also ask questions about sex
Donald Trump का बोल्ड बयान | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेधड़क फैसलों और बेबाक बयानों की वजह से जाने जाते हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को चौंका दिया। उन्होंने खुले मन से कहा, "मैं कुछ सवाल लेने जा रहा हूं। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स पर भी बात कर सकते हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान एक ओपन प्रेस सेशन के दौरान दिया गया, जहां ट्रंप ने पत्रकारों को किसी भी विषय पर सवाल पूछने की पूरी छूट दे दी। इस बयान ने एक बार फिर ट्रंप की अनोखी और बिना लाग-लपेट वाले स्टाइल को सामने ला दिया है। आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति संवेदनशील मुद्दों से बचते हैं, लेकिन ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी टॉपिक ऑफ लिमिट्स नहीं है। इस बयान से पत्रकारों में हैरानी और हल्की हंसी की लहर दौड़ गई।

ट्रंप का बोल्ड स्टाइल

डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपनी सीधी और बिना फिल्टर वाली बातचीत के लिए जाने जाते हैं। चाहे चुनावी रैलियां हों या सरकारी प्रेस मीटिंग, वे अक्सर ऐसे बयान देते हैं जो मीडिया में चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार भी उनका यह रिमार्क सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोग इसे ट्रंप की पारदर्शिता और आत्मविश्वास के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे गलत और प्रेसिडेंशियल इमेज के लिए सही नहीं बता रहे हैं।

यह बयान उस समय आया जब ट्रंप अलग-अलग मुद्दों पर प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को आमंत्रित किया कि वे पूरी आजादी के साथ सवाल पूछें। सेक्स शब्द का जिक्र करते हुए उन्होंने किसी भी विषय को टाला नहीं, बल्कि उसे भी शामिल कर लिया।

Advertisement

ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता हमेशा से ही विवादास्पद रहा है। उन्होंने कई बार मुख्यधारा की मीडिया को "फेक न्यूज" कहा है। लेकिन इस तरह के ओपन सेशन में वे खुद को पूरी तरह उपलब्ध कराते दिखते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में LPG की कीमतें छू रही आसमान, 5100 रुपये के पार पहुंचा 11.67 किलो का गैस सिलेंडर

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड