'ईरान हमें 20 तेल की नावें दी है,जो होर्मुज स्ट्रेट से...', ट्रंप का बड़ा दावा, जंग के बीच तख्तापलट के संकेत; खार्ग द्वीप को लेकर किया बड़ा ऐलान

ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को सम्मान के तौर पर तेल की 20 नावें दीं है। तेल की बड़ी-बड़ी नावें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं।

Donald Trump
Donald Trump | Image: ANI/File

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध के बीच एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान ने सम्मान के तौर पर उन्हें 20 बड़े तेल टैंकर दिए हैं जो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं। इसके साथ ही उन्हें यह भी कहा कि ईरान में तख्तापलट हो चुका है। ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि वह ईरानियों के साथ समझौता करेंगे। इसका साथ खार्ग द्वीप को लेकर भी बड़ा इशारा किया है।

ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहूंगा कि हम ईरान के साथ बातचीत में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन ईरान के साथ कुछ भी पूरी तरह निश्चित नहीं है, क्योंकि हम उनसे बात करते हैं और फिर हमें हमेशा कुछ न कुछ खत्म करना पड़ता है।”

ईरान ने 20 बड़ी तेल नाव दिया है-ट्रंप 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, " मैं इसे ठीक से डिफाइन नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने (ईरान ने) हमें, मुझे लगता है कि सम्मान के तौर पर, तेल की 20 नावें दीं, तेल की बड़ी-बड़ी नावें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली हैं। यह कल सुबह से शुरू होकर, अगले कुछ दिनों तक चलेग।"

 ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है-ट्रंप 

ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। उन्होंने इसका कारण वहां के नए नियुक्त नेतृत्व का पूरी तरह खत्म हो जाना बताया। ।उन्होंने कहा कि हालांकि एक औपचारिक समझौता होना अभी भी संभव है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। फिर भी, सत्ता परिवर्तन तो पहले ही हो चुका है। उन्होंने बताया कि ईरान के बाद के नेतृत्व समूह ज़्यादातर खत्म हो चुके हैं। उन्होंने ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे, मोजतबा खामेनेई का जिक्र किया और साथ ही इस क्षेत्र में चल रहे युद्ध के बीच इस्लामिक गणराज्य की सत्ता संरचना में आए बदलावों की ओर भी इशारा किया।

Advertisement

खर्ग द्वीप को लेकर बड़ा दावा

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था वह ईरान के तेल ले सकते हैं और संभवतः देश के प्रमुख ईंधन केंद्र खर्ग द्वीप पर भी कब्जा कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो, मेरी पसंदीदा चीज ईरान में तेल लेना है, लेकिन अमेरिका में कुछ बेवकूफ लोग कहते हैं कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, लेकिन वे बेवकूफ लोग हैं।"

यह भी पढ़ें: ईरान ने कुवैत पर दागी मिसाइलें, एक भारतीय की मौत

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड