'हम ओमान को भी उड़ा देंगे, होर्मुज सबका है, इसे कोई कंट्रोल नहीं कर सकता', ट्रंप की दो टूक, कहा- हमें मिडटर्म इलेक्शन...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे मिडटर्म चुनावों की कोई परवाह नहीं करते। ईरान के साथ अच्छी परमाणु डील होकर रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए। ट्रंप ने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा, यह सभी के लिए खुला रहेगा।

trump
डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक | Image: Reuters/File

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अच्छी डील करने पर जोर देते हुए कहा है कि वह मिडटर्म चुनावों की कोई चिंता नहीं करते। उन्होंने साफ कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए और इसके लिए वह दुनिया के हित में काम कर रहे हैं।

कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "वे सोचते थे कि वे मुझे इंतजार करवा देंगे। उनके पास मिडटर्म्स हैं, मुझे उनकी कोई परवाह नहीं है।" ट्रंप ने जोर देकर कहा, "ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकते। मैं यह सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कर रहा हूं।"

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्त रुख

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर भी साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है और किसी का भी इस पर कंट्रोल नहीं होगा। यह हर किसी के लिए खुला रहेगा। हम इसकी निगरानी करेंगे, लेकिन कोई इसे नियंत्रित नहीं करेगा। यह हमारी बातचीत का हिस्सा है।

"हम ओमान को भी उड़ा देंगे"

डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को भी चेतावनी दी कि वह हॉर्मुज मामले में हस्तक्षेप न करे। ट्रंप का सख्त बयान था- "ओमान को भी बाकी सबकी तरह व्यवहार करना होगा, वरना हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।"

Advertisement

ईरान के साथ डील की उम्मीद

ट्रंप ने विश्वास जताया कि ईरान के नेता डील करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने माना कि अभी तक पूरी बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "अभी तक वे वहां नहीं पहुंचे हैं। हम संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन जल्द ही होंगे।" ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल रही तो हमें काम पूरा करना पड़ेगा।

ईरानी मीडिया के दावे खारिज

इस बीच, ईरानी स्टेट मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच शुरूआती समझौता हो गया है। व्हाइट हाउस ने इसे पूरी तरह झूठा बताते हुए खारिज कर दिया। व्हाइट हाउस ने कहा, "ईरानी मीडिया जो कुछ भी कह रहा है, उस पर भरोसा न करें।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: Iran-US War: ईरान ने अब कुवैत पर किया हमला, अमेरिका और ईरान ने भी किए एक दूसरे पर अटैक... तो क्या डील से पहले ही सीजफायर होगा खत्म?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड