अपडेटेड 2 July 2025 at 12:36 IST
कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी गिरफ्तारी की धमकी, जवाब देते हुए बोले- मैं डरूंगा नहीं...
Donald Trump vs Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी डेमोक्रेट पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी तनातनी चल रही है। आइए जानते हैं कौन हैं जोहरान ममदानी? उनके और ट्रंप के बीच आखिर किस वजह से विवाद छिड़ा है?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

America News: भारतीय मूल जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव के दौरान लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी भी दी गई, जिसके सामने वो डटकर खड़े हो गए। ममदानी ने साफ कर दिया है कि वो ट्रंप की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। आइए जानते हैं भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता, जिन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में हलचल मचाई हुई है।
नवंबर में होने वाले न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए जोहरान ममदानी डेमोक्रेट पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगे। उन्होंने प्राइमरी चुनाव में जीतकर सभी को चौंका दिया है। 33 साल के ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए पहले इंडियन मुस्लिम डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बने हैं।
कौन हैं जोहरान ममदानी?
जोहरान ममदानी का भारत से खास कनेक्शन हैं। उनका जन्म तो युगांडा में हुआ, लेकिन उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। जोहरान फेमस भारतीय- अमेरिकी फिल्म मेकर मीरा नायर के बेटे हैं। मीरा ने 'सालाम बॉम्बे' और 'मानसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाई, जिन्हें ऑस्कर और BAFTA नॉमिनेशन भी मिले थे। वहीं, ममदानी के पिता महमूद ममदानी कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
जब जोहरान 7 साल के थे, तब उनके पिता ने युगांडा छोड़ दिया। उनका परिवार पहले तो कुछ दिनों तक केप टाउन में रहा। इसके बाद वो न्यूयॉर्क में आकर बस गए। साल 2018 में ममदानी को अमेरिकी नागरिका मिली है। वहीं, उन्होंने सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी से शादी की है।
Advertisement
ममदानी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत क्वींस और ब्रुकलिन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के कैंपेन के लिए काम करते हुए की थी। 2020 में पहली बार वो न्यूयॉर्क असेंबली के लिए चुने गए थे।
विवादों से है गहरा नाता
जोहरान ममदानी के नाम कई विवाद भी जुड़ चुके हैं। वो अपनी तीखी टिप्पणियों और विवादित बयानबाजियों के लिए जाने जाते हैं। वो कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान भी दे चुके हैं। बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उन पर भड़की थीं और कहा कि वो भारतीय होने के बावजूद पाकिस्तानी ज्यादा लगते हैं। वो फिलिस्तीन का समर्थन भी करते हैं।
Advertisement
ट्रंप ने क्यों कहा 'कम्युनिस्ट' और 'पागल', क्या दी धमकी?
जोहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी की आलोचना कर रहे हैं, जिसके चलते वो उनके निशाने पर बने हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें कम्युनिस्ट" और "पागल" तक करार दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि ममदानी की नागरिकता अवैध है। ट्रंप ने ममदानी को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वह ICE को अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार करने से रोकते हैं, तो हमको उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा। हमें देश में कम्युनिस्ट नहीं चाहिए, लेकिन कोई है तो मैं उस पर देश की ओर से कड़ी नजर रखूंगा।"
टंप की धमकी पर क्या बोले ममदानी
ट्रंप की इन धमकियों पर जोहरान ममदानी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। हम इस डराने-धमकाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।
ममदानी ने कहा, "हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ने मुझे अरेस्ट करने, मेरी नागरिकता छीनने और मुझे डिटेंशन कैंप में रखकर निर्वासित करने की धमकी दी है। और ऐसा इसलिए नहीं कि मैंने कोई कानून तोड़ा, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने अप्रवासन विभाग को हमारे शहर को डराने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति का बयान हमारे लोकतंत्र पर हमला है। इससे ऐसा मैसेज देने की कोशिश की गई कि चुपचाप रहो। अगर आपने कुछ बोला तो वे आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
ममदानी ने कहा कि हम इन धमकियों के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे। इस डराने-धमकाने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 July 2025 at 12:36 IST