Iran Us war: 'यही रात अंतिम, यही रात भारी', ट्रंप के ईरान को अल्टीमेटम की उलटी गिनती शुरू, क्या आज होगा सबसे बड़ा प्रहार?

राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकी है। ईरान के लिए 'यही रात अंतिम, यही रात भारी' वाली कहानी लग रही है।

Iran-US War
ट्रंप के ईरान को अल्टीमेटम की उलटी गिनती शुरू | Image: AP/Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को दिए अल्टीमेट का आज आखिरी दिन है। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे खत्म की डेडलाइन दी है। तय समय तक अगर होर्मुज खोलने को लेकर फैसला नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान में तबाही मचा देगा। ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि इसके बाद ईरान के पास कुछ नहीं बचेगा। अगर वो नहीं झुकता है तो इस युद्ध का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार होगा

राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकी है। ईरान के लिए 'यही रात अंतिम, यही रात भारी' वाली कहानी लग रही है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि एक ही रात में पूरे देश पर कब्जा हो सकता है।  उन्होंने वॉर क्राइम की चिंता को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

ईरान पर अब होगा सबसे बड़ा प्रहार-ट्रंप

व्हाइट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, यह एक बहुत ही अहम दौर है, ईरान ने सात दिनों  की मोहलत मांगी थी; मैंने उन्हें 10 दिन दिए। उनके पास कल तक का समय है। अब हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम उन्हें कल सुबह 8 बजे तक (ईस्टर्न टाइम के अनुसार) का समय दे रहे हैं। उसके बाद, उनके पास कोई पुल नहीं होंगे। उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होंगे। वे पाषाण युग में चले जाएंगे।"

एक ही रात पूरे ईरान पर होगा कब्जा-ट्रंप

US ​​प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "पूरे देश पर एक रात में कब्जा किया जा सकता है और वह रात कल रात हो सकती है। हम आज यहां मिलिट्री द्वारा किए गए अब तक के सबसे बड़े, सबसे मुश्किल, सबसे मुश्किल कॉम्बैट सर्च में से एक की सफलता का जश्न मनाने के लिए हैं। यह बहुत ऐतिहासिक है। यह रेस्क्यू बहुत ऐतिहासिक है।"

Advertisement

क्या ट्रंप के आगे झुकेगा ईरान?

ट्रंप पहले भी कई बार ईरान को चेतावनी दे चुकें हैं। इससे पहले ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। इसी बीच, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के एक जत्थे ने मध्य इजरायल को निशाना बनाया, और हिज्बुल्लाह द्वारा रॉकेट दागे जाने के कारण उत्तरी क्षेत्र में भी सायरन बज उठे। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान को नहीं लगता कि वाशिंगटन स्थायी युद्धविराम के लिए तैयार है, और वह किसी भी दबाव या थोपी गई समय सीमा को स्वीकार नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: 'विरोध करने पर गोली...', ट्रंप ने बताया ईरान पर हमला क्यों जरूरी

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड