Iran-War: 'यहां विरोध करने पर गोली मार दी जाती है, ईरानियों को आजादी चाहिए...', ट्रंप ने फिर दोहराया ईरान पर हमला क्यों जरूरी
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के लोग भी चाहते हैं कि अमेरिका हमला करे,क्योंकि उन्हें भी आजादी चाहिए। ट्रंप ने कहा, 'हमें कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है, 'कृपया बमबारी जारी रखें'।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान का अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहा संघर्ष आज, मंगलवार को 38वें दिन में पहुंच गया है। इजराइल और अमेरिकी बलों की ओर से ईरान पर भीषण हवाई हमले जारी हैं, जबकि इजराइल लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। ईरान की ओर से भी खाड़ी देशों और इजराइल पर जवाबी मिसाइल के साथ-साथ ड्रोन हमले हो रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि वो समझौता के लिए तैयार हो जाए, वरना भारी तबाही होगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान के लोग भी चाहते हैं कि अमेरिका हमला करे,क्योंकि उन्हें भी आजादी चाहिए। ईरान के लोगों की आजादी के बारे में बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमें कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें कहा गया है, 'कृपया बमबारी जारी रखें' और ये वे लोग हैं जो ठीक उसी जगह रह रहे हैं जहां बम फट रहे हैं।"
ईरान के लोगों आजादी चाहते हैं-ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा, "ईरान के लोगों आजादी चाहते हैं। वे एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। यह एक हिंसक, भयानक दुनिया है, जहां अगर आप विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो आपको गोली मार दी जाती है।"
हमने 10 दिन की मोहलत थी- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बताया कि यह एक बहुत ही अहम दौर है, ईरान ने सात दिनों की मोहलत मांगी थी; मैंने उन्हें 10 दिन दिए। उनके पास कल तक का समय है। अब हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम उन्हें कल सुबह 8 बजे तक (ईस्टर्न टाइम के अनुसार) का समय दे रहे हैं। उसके बाद, उनके पास कोई पुल नहीं होंगे। उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होंगे। वे पाषाण युग में चले जाएंगे।"
Advertisement
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के बाद भी ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के बदले होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद को खत्म करने के चल रहे कूटनीतिक प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है।