अपडेटेड 8 October 2025 at 10:28 IST

भारतीय संस्‍कृति-त्योहार की विदेश में भी धूम, अमेरिका के इस राज्य में दिवाली पर सरकारी छुट्टी का ऐलान; इंडियंस के लिए गर्व का पल

कैलिफोर्निया अमेरिका का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जहां दीवाली को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाष घोषित किया गया है।

California Makes Diwali an Official Statewide Holiday
California Makes Diwali an Official Statewide Holiday | Image: Representative

Diwali Holiday in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अब हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दीवाली पर छुट्टी रहा करेगी, क्योंकि यहां इस दिन नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है।

जी हां, मंगलवार को कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने असेंबली बिल (AB) 268 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दिया। अब इस कानून के तहत रोशनी के त्योहार दिवाली को ऑफिशियल पब्लिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है। यानी अब कैलिफोर्निया के सरकारी कर्मचारी, कॉलेज और स्कूलों की छुट्टी रहा करेगी।

नेशनल हॉलिडे घोषित करने वाला तीसरा राज्य बना कैलिफोर्निया

इस तरह से कैलिफोर्निया अमेरिका का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जहां दीवाली को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाष घोषित किया गया है। यानी अब यहां दीवाली के दिन छुट्टी रहेगी और लोग इसे धूमधाम से मना सकेंगे। इससे पहले अक्टूबर 2024 में पेंसिल्वेनिया और इसी साल कनेक्टिकट ने भी ऑफिशियल छुट्टी की घोषणा की थी।

क्या है बिल AB 268?

AB 268 बिल के अनुसार कैलिफोर्निया राज्य के कर्मचारी दिवाली के दिन वेतन के साथ छुट्टी ले सकते हैं। इस दिन स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं। यही नहीं, शैक्षणिक संस्थानों में दिवाली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

Advertisement

भारतीयों के लिए गर्व का पल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया में रह रहे करीब 10 लाख दक्षिण एशियाई मूल के लोगों में खुशी की लहर है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पूर्व सलाहकार रह चुके अजय भूटोरिया ने इस फैसले की सराहना की। उन्होंने X पर ट्वीट कर लिखा, ‘धन्यवाद गवर्नर गेविन न्यूसम, जिन्होंने दिवाली को कैलिफोर्निया की राज्य छुट्टी बनाया। असेंबली मेंबर आश कालरा और दर्शन पटेल का भी आभार, जिन्होंने इस बिल को मंजिल तक पहुंचाया। यह रोशनी, एकता और विविधता का उत्सव है।’

दुनियाभर में होती है दिवाली की धूम

बता दें कि दिवाली का त्योहार हर साल अलग-अलग दिन मनाया जाता है। इस दिन दीये चलाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है। घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं और रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में बांटी जाती हैं। यह त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बसे हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन भी मनाते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कनाडाई PM ने मिलाए ट्रंप के सुर में सुर, भारत-PAK सीजफायर पर कही ये बात

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 October 2025 at 10:15 IST