अपडेटेड 15 December 2025 at 15:03 IST

'तड़ातड़ चल रही थी गोली, तभी जांबाज शख्स आतंकी पर कूद पड़ा, 2 बार लगी गोली फिर...',सिडनी में फल बेचने वाले अहमद कैसे बन गए दुनिया में हीरो

Sydney Bondi Beach Shooting: इस समय सोशल मीडिया पर अहमद अल अहमद का नाम छाया हुआ है। यह वही शख्स है जिसने बंदूकधारी पर झपटकर उसकी राइफल उसी पर तान दी।

Syrian-born fruit seller hailed as hero of Bondi Beach shooting
बॉन्डी बीच अटैक का 'हीरो' | Image: Republic

Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में 16 लोगों की जान चली गई। जबकि 40 घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच एक ऐसे आम आदमी की चर्चा है, जिसने अपनी बहादुरी से कई जिंदगियां बचा लीं।

इस समय सोशल मीडिया पर अहमद अल अहमद का नाम छाया हुआ है। यह वही शख्स है जो हमलावर से निहत्थे भिड़ गया था। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर से बंदूक छीन उसी पर तान दी थी।

अहमद ने निहत्थे बंदूकधारी को दबोचा

इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर लोगों पर दनादन गोलियां चलाते दिखे। जबकि अहमद वहां खड़ी कारों के पीछे छिपा नजर आया। कुछ देर सोचने-समझने के बाद उसने बंदूकधारी को पीछे से दबोच लिया। अहमद ने पहले हमलावर की गर्दन पकड़ी, फिर राइफल छीनी और जमीन पर गिरा दी। इसके बाद अहमद ने उसकी राइफल से उसी पर निशाना साध दिया।

अहमद को दो बार लगी गोली

घटनास्थल से सामने आए दूसरे फुटेज में बंदूकधारी पुल पर दूसरे हमलावर से मिला। इसी दौरान अहमद को दो बार गोली लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अहमद की सर्जरी हुई है। सेंट जॉर्ज अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Advertisement

कौन है अहमद अल अहमद?

अहमद अल अहमद वही शख्स हैं जिन्होंने सीरिया सिविल वॉर देखा था। 10 साल पहले वह सीरिया छोड़कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ऑस्ट्रेलिया आ गए थे। अब वह यहां फल बेचते हैं।

मीडिया से बात करते हुए मुस्तफा नाम के एक शख्स ने खुद को अहमद का चचेरा भाई बताया। उसका कहना है कि अहमद फिलहाल अस्पताल में है। उन्हें अस्पताल के अंदर की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गोलीबारी के समय अहमद घटनास्थल पर मौजूद थे। वह निर्दोष लोगों को मरते नहीं देख पाए और उनकी जान बचाने के लिए खुद मैदान में उतर गए। उन्हें बंदूक चलाने का अनुभव नहीं है, फिर भी उन्होंने निहत्थे ही अपनी बहादुरी का परिचय दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई PM ने की बहादुरी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अहमद की बहादुरी की तारीफ की और उन्हें 'हीरो' बताया। उन्होंने कहा कि ये ऑस्ट्रेलियाई हीरो हैं और उनकी बहादुरी ने जानें बचाई हैं। 

यह भी पढ़ें: सिडनी गोलीकांड में मृतकों का आंकड़ा हुआ 16, 40 लोग घायल, वीकेंड मनाने निकले थे आतंकी बाप-बेटे, जिन्होंने की ताबड़तोड़ फायरिंग
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 14:44 IST