होर्मुज में नाकाबंदी, कोई जहाज वहां से नहीं गुजरेगा... अब कैसे आएगा तेल और गैस, क्या भारत के लिए मुश्किल खड़ी करने वाले हैं ट्रंप?
इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर बौखला गए हैं। अब उन्होंने होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब वहां से किसी भी देश का जहाज नहीं गुजरेगा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर बौखला गए हैं। अब उन्होंने होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब वहां से किसी भी देश का जहाज नहीं गुजरेगा।
आपको बता दें कि अपने बयान में उन्होंने भारत का नाम लेकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ भी की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप ईरान की आड़ में भारत के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले हैं?
ट्रंप के बयान में क्या है?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, बात यह है कि मीटिंग अच्छी रही, ज्यादातर बातों पर सहमति बन गई, लेकिन जिस एक बात का सबसे ज्यादा महत्व था, यानी 'न्यूक्लियर' (परमाणु), उस पर सहमति नहीं बनी। तत्काल प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन नेवी है, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को 'ब्लॉक' (रोकने) करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
शहबाज की तारीफ भी की
ट्रंप ने शहबाज-मुनीर की तारीफ करते हुए लिखा कि यह बैठक पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सौम्य और अत्यंत सक्षम नेतृत्व में संपन्न हुई थी। वे बहुत ही असाधारण व्यक्ति हैं, और भारत के साथ होने वाले एक भयानक युद्ध में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए वे लगातार मेरा आभार व्यक्त करते हैं। मुझे यह सुनकर हमेशा अच्छा लगता है, जिस मानवता की बात की जाती है, वह अकल्पनीय है।
Advertisement
भारत के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें?
ये तो पूरी दुनिया को पता है कि ईरान ने भले ही दुश्मन देशों के लिए होर्मुज को बंद रखा है, लेकिन भारतीय जहाज वहां से आराम से पार हो रहे हैं। ईरानियों ने भारतीय जहाजों को एक तरह से फ्री पास दे रखा है। भारत को उसने अघोषित टोल या ट्रांजिट फीस से भी राहत दे रखी थी।
लेकिन, अब इस नाकेबंदी से भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अमेरिकी नेवी होर्मुज से पार करने वाले किसी भी जहाज पर हमला कर सकती है। ट्रंप ने साफ लिखा है कि अब टोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में कोई भी देश, जो टोल देकर भी होर्मुज से निकल रहा था, उसे भी अमेरिका अपना दुश्मन घोषित कर देगा।
Advertisement
इसका मतलब है कि अगर कोई भारतीय जहाज टोल देकर भी होर्मुज से निकलने की कोशिश करता है तो अमेरिकी नेवी उसे वहीं रोक लेगी, उसपर बैन कर देगी या फिर उसे जब्त भी कर सकती है। ऐसे में भारत का जहाज वहीं समंदर में फंस जाएगा और यहां आने वाला तेल रास्ते में ही अटक जाएगा।