ट्रंप के खिलाफ पास हो गया बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई, कहा- अमेरिकी संसद में अपनी ही पार्टी के नेताओं ने दिया धोखा, देशद्रोही हैं सब
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में आगे कोई भी सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में आगे कोई भी सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है।
215-208 वोटों से पारित यह प्रस्ताव तब सफल हुआ, जब चार रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर युद्ध के प्रति अपनी असहमति सार्वजनिक रूप से जाहिर की। इस वोटिंग प्रक्रिया में रिपब्लिकन सदस्यों की भागीदारी देखकर ट्रंप का पारा हाई हो गया।
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "कल, एक बेमतलब के वोट में हाउस ने 4 बुरे रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर मेरे युद्ध अधिकारों को सीमित करने के लिए वोट दिया; और यह सब तब हुआ जब मैं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अपनी आखिरी बातचीत के ठीक बीच में था। ऐसा देशद्रोही काम भला कौन करेगा? उन्हें पता है कि बातचीत किस मोड़ पर है। डेमोक्रेट्स 'ट्रंप डेरेन्जमेंट सिंड्रोम' से ग्रस्त हैं। वे मुझे मेरी कई जीतों में से एक और जीत देने के बजाय, हमारे देश को नाकाम होते देखना ज्यादा पसंद करेंगे। वे चार रिपब्लिकन, उनकी तो कहानी ही कुछ और है, वे तो बस दिखावा करने वाले लोग हैं! उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।"