Australia Shooting: सिडनी आतंकी हमले पर ऑस्ट्रेलिया PM एंथनी की आई पहली प्रतिक्रिया, हमले को बताया बेहद भयावह और दिल दहलाने वाला
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर का बॉन्डी उस वक्त गोलियों की आवाज से थर्रा उठा, जब यहूदी समुदाय के लोग हनुक्का त्योहार मना रहे थे। बीच पर तट के पास हजारों लोगों की भीड़ थी, तभी अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। दो हमलावरों ने मासूम लोगों पर कम से कम 50 गोलियां चलाई। जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

PM Anthony on Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने 50 से ज्यादा गोलियां चलाई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हर कोई सहम गया है, क्योंकि वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर हर तरफ लाशें ही लाशें बिखरी हुई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला कितना खतरनाक था।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की इस मास शूटिंग पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, 'पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं।'
त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग, 10 की मौत
बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने फायरिंग की। 10 लोगों की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल है। फायरिंग में एक हमलावर भी घायल हो गया। गनीमत रही कि पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।
जब गोलियां बरसा रहे थे आतंकी, शख्स ने दिखाई बहादुरी
गोलीबारी के दौरान एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है। उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई। गोलीबारी की कई वीडियो वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरी नजर आ रही हैं। तो कुछ वीडियो में लोग बीच से भागते नजर आ रहे हैं।