अपडेटेड 22 December 2024 at 14:16 IST
'आग से खेल रहा है अमेरिका', ताइवन को नवीनतम सैन्य मदद देने पर तिलमिलाया चीन, दी चेतावनी
ताइवान को सैन्य बिक्री और सहयोग देने पर चीन सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'अमेरिका आग से खेल रहा है।'
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

चीन सरकार ने अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य बिक्री और सहयोग देने की नयी घोषणाएं किए जाने के बाद रविवार को विरोध जताया और अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ‘‘आग से खेल रहा है।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रक्षा से जुड़े साजो सामान और सेवाओं तथा ताइवान के लिए सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए 57 करोड़ 10 लाख डॉलर तक के प्रावधान को मंजूरी दी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सैन्य बिक्री के लिए 29 करोड़ 50 लाख अमरेकी डॉलर की मंजूरी दी गई है।
चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान में अमेरिका से ताइवान को हथियार देना बंद करने और ‘‘ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता को कमजोर करने वाले खतरनाक कदम’’ को रोकने का आग्रह किया गया। ताइवान एक लोकतांत्रिक द्वीप है जिस पर चीन सरकार अपना दावा करती है। अमेरिकी सैन्य बिक्री और सहायता का उद्देश्य ताइवान को खुद की रक्षा करने और चीन को हमला करने से रोकना है।
इसे भी पढ़ें: 'मैं हार गई... कैंसर तुम जीत गए', विवेक पंगेनी के निधन से टूट गईं हैं सृजना सुबेदी, कलेजा चीर देगा ये VIDEO
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2024 at 14:16 IST