'मैं हार गई... कैंसर तुम जीत गए', विवेक पंगेनी के निधन से टूट गईं हैं सृजना सुबेदी, कलेजा चीर देगा ये VIDEO
महज 36 साल की उम्र में विवेक पंगेनी ने दम तोड़ दिया। जब वो कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे तब सृजना सबकुछ त्याग कर उनकी सेवा में लगी थी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bibek Pangeni-Srijana Subedi: दुखों का पहाड़ टूटना किसे कहते हैं? जब आप किसी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और वो आपसे हमेशा के लिए दूर हो जाता है तो उसे कहते हैं दुखों का पहाड़ टूटना। सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 19 दिसंबर को अमेरिका में उनका निधन हो गया। विवेक के जाने से उनके लाखों फैंस तो सदमे में हैं ही लेकिन उनकी पत्नी सृजना सुबेदी का हाल सबसे बुरा है।
नेपाल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विवेक पंगेनी जब अस्पताल में थे तो सृजना साये की तरह उनके साथ दी। गौर कीजिएगा... 'साथ थी', भले ही उनके पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन वो सृजना की आंखों के सामने तो थे। अब ऐसा नहीं है। सृजना की नजर विवेक को तलाश रही हैं, लेकिन वो उनसे बहुत दूर चले गए हैं।
सृजना सुबेदी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
महज 36 साल की उम्र में विवेक पंगेनी ने दम तोड़ दिया। जब वो कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे तब सृजना सबकुछ त्याग कर उनकी सेवा में लगी थी। उन्हें यकीन था कि बीमारी भले ही खतरनाक हो, लेकिन विवेक और वो साथ मिलकर इसे मात दे देंगे। खैर, नियति को कुछ और मंजूर थी। विवेक पंगेनी की मौत के बाद सृजना सुबेदी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो फैंस से भी अपने लिए पार्थना करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है और उसमें लिखा है, ''जब याद आती थी ब्रेन कैंसर है, रोने लगती थी बार-बार, और योद्धा की तरह लड़ती रही, लेकिन मैं हार गई, कैंसर तुम जीत गए।
सृजना सुबेदी के इस भावुक वीडियो पर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपने एक मिसाल पेश किया है कि एक औरत ऐसी भी हो सकती है।
Advertisement
कौन हैं सृजना सुबेदी?
बता दें कि सृजना सुबेदी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। अमेरिका में वो PHD की पढ़ाई कर रही थीं। विवेक से प्यार और फिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में खुशहाली थी, फिर ना जाने किसकी नजर लगी और विवेक को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा। इम्तेहान कड़ा था, लेकिन प्यार उससे भी बड़ा था। विवेक आखिरकार कैंसर से जंग हार गए, मगर दोनों की प्रेम कहानी अमर हो गई।