अपडेटेड 21 December 2024 at 11:18 IST

विवेक पंगेनी की आखिरी सांस तक रहीं साथ, कौन हैं सृजना सुबेदी? जिनके प्यार को दुनिया कर रही सलाम

Bibek Pangeni-Srijana Subedi: कैंसर की जंग में भले ही सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी को मात मिली, लेकिन पत्नी सृजना सुबेदी का प्यार हमेशा जिंदा रहेगा।

Follow : Google News Icon  
who is srijana subedi wife of social media influencer bibek pangeni died due to cancer
विवेक पंगेनी और पत्नी सृजना सुबेदी की लव स्टोरी | Image: Instagram

Bibek Pangeni Wife Srijana Subedi: साल 2000 में एक फिल्म आई थी 'मोहब्बतें', इस मूवी में एक गाना था- 'आंखें खुली हो या हो बंद, दीदार उनका होता है, कैसे कहूं मैं ओ यारा ये प्यार कैसे होता है।' इस कहानी को पढ़ने के बाद जब कोई आपसे पूछे कि प्यार कैसे होता है? तो बता देना कि प्यार ऐसे होता है।

सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी (Bibek Pangeni) कैंसर से जंग हार गए। 19 दिसंबर को महज 36 साल की उम्र में उनका अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। नेपाल के स्टार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भले ही जिंदगी से जंग हार गए, लेकिन उनका प्यार हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया। किसी अपने को खोने का दर्द क्या होता है, वो सिर्फ वही जान सकता है जिसने किसी अपने को खो दिया हो। इसी दर्द से सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की वाइफ सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) जूझ रही हैं।

कैंसर से जंग हार गए विवेक पंगेनी

नेपाल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक पंगेनी को स्टेज-4 ब्रेन कैंसर था। जब पत्नी सृजना को इस बारे में पता चला तो वो सबकुछ छोड़कर अपने पति की सेवा में लग गईं। उन्होंने विवेक के दुख को अपना बना लिया। कैंसर से पीड़ित उनके पति थे लेकिन इस गंभीर बीमारी से जंग उनकी पत्नी भी लड़ रही थीं। सृजना का अपने पति के लिए प्यार देखकर आप भी रो पड़ेंगे।

कैंसर के दौरान जब विवेक का शरीर अंदर ही अंदर टूट रहा था, उस वक्त सृजना उन्हें अपने प्यार, बलिदान और साहस से मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। उन्होंने हर संभव कोशिश की ताकि विवेक जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर थी। 19 दिसंबर, 2024 को विवेक पंगेनी कैंसर से जंग हार गए।

Advertisement

पति के लिए काट दिए थे अपने बाल

सृजना और विवेक 8 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। विवेक के साथ सृजना सुबेदी भी अमेरिका में PHD की पढ़ाई कर रहीं थीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके पति को ब्रेन ट्यूमर है तो वो पढ़ाई और बाकि सारे काम छोड़कर उनकी सेवा में जुट गईं। इस मुश्किल घड़ी में उनका समर्पण इतना ज्यादा था, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब कैंसर की इलाज के दौरान विवेक के सिर के बाल गिर गए तो सृजना ने भी अपने बालों की कुर्बानी दे दी। उन्होंने अपने बाल काट लिए।

'तेरी जगह मौत मेनू ले जाती...'

Advertisement

सृजना सुबेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर विवेक पंजेनी के साथ बिताए आखिरी दिनों के कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान भी मोम की तरह पिछल जाएगा। जब उनके पति अस्पताल में कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे तब सृजना भी खुद से लड़ रही थीं। ऐसा नहीं था कि उन्हें पता नहीं होगा कि विवेक की हालत खराब हो रही है और उनकी सांसें किसी भी वक्त रुक सकती है, लेकिन वो मौत के बारे में नहीं बल्कि जिंदगी के बारे में सोच रहीं थीं। वो विवेक के साथ बिताए हर लम्हे को एक जिंदगी की तरह जी रही थीं। 

दुखों का पहाड़ टूट रहा था लेकिन दर्द को दिल में समेत कर वो उनका ख्याल रख रही थीं। ऐसे मुश्किल वक्त में भी दोनों की जिंदादिली को देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और कह रहे हैं- सच में इस प्यार को सलाम है। विवेक के निधन के बाद सृजना ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो शेयर किए हैं जिसे देखकर आप अपनी आंसू नहीं रो पाएंगे। सृजना की भगवान से यही शिकायत है कि अगर मौत भी दी तो दोनों को साथ क्यों नहीं, लेकिन जिंदगी की यही तो दस्तूर है, हमारा साथ रहना, प्यार करना... हमारे हाथ में तो है, लेकिन मरना ऊपर वाले के हाथ में है। आज विवेक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन यकीन मानिए सृजना के लिए वो अभी भी यही हैं। सुबह में आंख खोलने से लेकर रात में सोने तक... वो प्यार, साथ में बिताया हुआ वो हर मुश्किल पल और उससे पहले एक दूसरे के साथ गुजरी खुशनुमा यादें के साथ सृजना अपनी बाकी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हैं।

कौन हैं सृजना सुबेदी?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विवेक पंगेनी की मौत के बाद जहां उनके फैंस सदमे में हैं, वहीं उनकी पत्नी सृजना सुबेदी की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इंस्टाग्राम पर दोनों के वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं। जिस जमाने में छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते में तनाव और फिर तलाक की नौबत आ जाती है, उसी जमाने को सृजना ने मोहब्बत का असली मतलब समझाया है। इस प्यार में स्वार्थ नहीं, सिर्फ समर्पण है।

बता दें कि सृजना सुबेदी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। अमेरिका में वो PHD की पढ़ाई कर रही थीं। विवेक से प्यार और फिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में खुशहाली थी, फिर ना जाने किसकी नजर लगी और विवेक को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा। इम्तेहान कड़ा था, लेकिन प्यार उससे भी बड़ा था। विवेक आखिरकार कैंसर से जंग हार गए, मगर दोनों की प्रेम कहानी अमर हो गई।

यकीन है कि आज के बाद कोई आपसे पूछे कि प्यार कैसे होता है? तो आप विवेक-सृजना की लव स्टोरी का जिक्र कर कहेंगे कि प्यार ऐसे होता है। खैर, इस मुश्किल घड़ी में भगवान सृजना को हिम्मत दे, क्योंकि अपनों को खोने का दर्द वही समझ सकता है जिसने अपनों को खोया है।

इसे भी पढ़ें: जीरो से शिखर पर कैसे पहुंचीं? रिपब्लिक के मंच पर अक्षरा सिंह ने बताई अपनी संघर्ष की कहानी

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 December 2024 at 07:29 IST