छोटे से देश ने सरेआम किया ट्रंप को बेइज्जत! भरी महफिल में उड़ाया ऐसा मजाक, मैक्रों भी नहीं रोक पाए हंसी; बोलने लगे- सॉरी
अल्बानिया अमेरिका के सामने एक पिद्दी-सा देश है। इसका मतलब ये है कि वो अमेरिका से 342 गुना छोटा है। दिलचस्प बात ये थी कि इस मजाक पर मैक्रों और अलीयेव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूरोप के नेताओं ने खूब मजाक उड़ाया है। यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की मीटिंग में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे। इस दौरान अल्बानिया के पीएम एडी रामा ने मजाक करते हुए कहा कि ट्रंप ने हमारे बीच 'पीस डील' कराई थी।
आपको बता दें कि इस बयान को मजाकिया इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप की जुबान अक्सर आर्मीनिया और अल्बानिया के बीच फिसल जाती है। वो आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष के बारे में बात करते हुए आर्मीनिया को अल्बानिया बोल देते हैं, जिससे मीडिया के लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
जान लें कि अल्बानिया अमेरिका के सामने एक पिद्दी-सा देश है। इसका मतलब ये है कि वो अमेरिका से 342 गुना छोटा है। ऐसे में भरी महफिल में ट्रंप का मजाक उड़ाना उसके लिए भारी पड़ सकता है। दिलचस्प बात ये थी कि इस मजाक पर मैक्रों और अलीयेव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
अल्बानिया के पीएम ने ऐसे उड़ाया मजाक
इस मीटिंग के बीच अल्बानिया के पीएम ने मैक्रों से मजाक करते हुए कहा कि आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि ट्रंप ने अल्बानिया और अजरबैजान के बीच शांति डील कराने के बाद हमें बधाई नहीं दी। इस बात पर मैक्रों ने भी रामा को सॉरी बोलकर उनके मजाक को और बढ़ा दिया।
Advertisement
क्या है मामला?
पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अल्बानिया और अजरबैजान के बीच युद्ध रुकवाई है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि ये संघर्ष कई सालों से चल रहा था, लेकिन मैंने दोनों देशों के नेताओं को अपने ऑफिस में बुलाकर इस संघर्ष को खत्म करा दिया।
असल में, ट्रंप ने शांति समझौता तो कराया था, लेकिन वो अल्बानिया और अजरबैजान के बीच नहीं, बल्कि आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच था। पिछले दिनों ट्रंप ने एक स्टेटमेंट में अजरबैजान को अबरबैजान और आर्मीनिया को अल्बानिया कहा था, जिसे सुनकर मीडिया के लोग भी हंस पड़े थे।