BIG Breaking: 10 लोगों को ले जा रहा विमान अलास्का के पास रहस्यमयी ढंग से लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू
BIG Breaking: 10 लोगों को ले जा रहा विमान अलास्का के पास रहस्यमयी ढंग से लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

US News: अमेरिका में बेरिंग एयर फ्लाइट अचानक गायब हो गई, जिसमें 10 लोग सवार थे। गुरुवार को दोपहर के वक्त अलास्का के नोम के पास इस फ्लाइट को आखिरी बार देखा गया था। यह विमान अलास्का के उन्नालक्लीट शहर से दोपहर 2:37 बजे (वहां के टाइम के हिसाब से) उड़ान भरने के बाद 3:16 बजे रडार से गायब हो गया। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के डेटा से मिली है।
लापता विमान सेसना 208B ग्रैंड कारवां था, जिसमें एक पायलट समेत कुल 10 लोग सवार थे। मीडिया रिपॉर्डर्स के अनुसार, अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि विमान की तलाश के लिए नोम और व्हाइट माउंटेन के स्थानीय लोगों की मदद से जमीन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, खराब मौसम के कारण हवाई तलाशी अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है।
अलास्का में क्यों ज्यादा होती हैं विमान दुर्घटनाएं?
अधिकारियों के मुताबिक, छोटे टर्बोप्रॉप सेसना कारवां विमान में 9 यात्री और 1 पायलट सवार था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 ने पुष्टि की कि टीमें विमान की आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के अनुसार, अमेरिका के अन्य राज्यों की तुलना में अलास्का में एयर टैक्सी और छोटे विमानों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। क्योंकि यहां का पहाड़ी इलाका और मुश्किल मौसम विमान संचालन के लिए चुनौतीपूर्ण बनाता है। अलास्का के कई गांव सड़कों से नहीं जुड़े हैं, जिससे लोगों और सामान की आवाजाही के लिए छोटे विमानों का उपयोग किया जाता है।
बेरिंग एयर अलास्का की क्षेत्रीय एयरलाइन
बेरिंग एयर अलास्का की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जो लगभग 39 विमान और हेलीकॉप्टर संचालित करती है। यह जानकारी फ्लाइट रडार 24 के डेटा में दी गई है। हाल के दिनों में अमेरिका में विमान दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं। 1 फरवरी को फिलाडेल्फिया में एक लियरजेट 55 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 6 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद कई घरों में आग लग गई थी। विमान स्प्रिंगफील्ड ब्रैंसन नेशनल एयरपोर्ट जा रहा था। फिलहाल, अलास्का में लापता विमान की तलाश जारी है और अधिकारियों की टीम इसकी स्थिति का पता लगाने में जुटी हुई है।