समुद्र में गोते लगा रही बिकिनी पहनी महिला की उंगलियों को ट्यूना फिश समझ शार्क ने किया अटैक, डरा देने वाला VIDEO वायरल

शार्क ने तुरंत ही उनका हाथ छोड़ दिया, लेकिन उनके उंगलियों पर गहरे जख्म आ गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Shark Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक महिला पर शार्क के हमला करने का खौफनाक नजारा कैद हुआ है। चेल्स नाम की महिला क्रिस्टल क्लियर पानी में तैर रही थीं, जब उनके आसपास कई शार्क नजर आईं। तभी अचानक एक नर्स शार्क तेजी आती है और महिला के हाथ को काट लिया। वहीं, यह घटना महज एक गलतफहमी के चलते हुई, क्योंकि शार्क ने उनके हाथ को ट्यूना मछली समझ लिया था।

हालांकि, शार्क ने तुरंत ही उनका हाथ छोड़ दिया, लेकिन उनके उंगलियों पर गहरे जख्म आ गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला के हाथ में पट्टी की। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर नर्स शार्क इंसानों पर हमला नहीं करतीं, लेकिन इस घटना ने समुद्र प्रेमियों को सतर्क कर दिया है। इसलिए कुछ भी ट्राय करने से पहले हमेशा अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहे, सावधान रहे और सतर्क रहे।  

शार्क ने क्यों किया हमला? 

बता दें, नर्स शार्क आमतौर पर इंसानों के लिए खतरा नहीं होतीं। वे जब भोजन करती हैं, तो तेजी से अपने मुंह में खींच लेती हैं। इसी आदत की वजह से उसने चेल्स के हाथ को गलती से शिकार समझ लिया। हालांकि, जैसे ही उसे एहसास हुआ कि यह भोजन नहीं है, उसने तुरंत छोड़ दिया। इस घटना के बाद चेल्स और एंटोनियो ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे इतनी नजदीक जाकर खतरे में पड़ सकते हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स

यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स भी सोशल मीडिया पर शुरू हो गए और तरह तरह के कमेंट्स करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि चेल्स खुशकिस्मत रहीं कि उनकी उंगलियां बच गईं, तो कुछ ने इसे लापरवाही बताया। एक यूजर ने लिखा- 'सोशल मीडिया लाइक्स के लिए इतना रिस्क लेना सही नहीं था।' वहीं, कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि समुद्री जीवों से दूर रहना ही बेहतर है। यह घटना समुद्र में तैरने वालों के लिए एक सबक है कि सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। 

यह भी पढ़ें : Deva Day 7: एक ही हफ्ते में निकला शाहिद कपूर की फिल्म का दम

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड