अपडेटेड 31 March 2025 at 07:22 IST
जेलेंस्की के बाद अब पुतिन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, दे डाली धमकी; बोले- 'समझौता नहीं हुआ तो...', क्या होगा अगला कदम?
ट्रंप ने बताया कि पुतिन उनकी नाराजगी से वाकिफ हैं। अगर पुतिन सही कदम उठाएंगे तो यह नाराजगी जल्दी खत्म हो सकती है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Donald Trump on Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रूस पर भड़क उठे हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के साथ युद्धविराम समझौते में बाधा डालने के आरोप लगाए। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो पुतिन से 'बहुत नाराज' और 'गुस्से' में हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने रूस के तेल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की भी चेतावनी दे डाली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही यूक्रेन पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को तानाशाह तक कह दिया था। अब उन्होंने पुतिन से भी नाराजगी की बात कही है।
ट्रंप ने बताया पुतिन से क्यों नाराज हैं वो?
डोनाल्ड ट्रंप ने NBC न्यूज के साथ फोन पर बातचीत में बताया है कि वह पुतिन की उस हालिया टिप्पणी से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति के नेतृत्व की विश्वसनीयता की आलोचना की थीं। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं और रूस, यूक्रेन में खून-खराबे को रोकने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचते हैं। अगर मुझे लगता है कि यह रूस की गलती है (जो हो सकता है कि न भी)। ऐसा होता है तो मैं रूस से आने वाले सभी तेल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने जा रहा हूं।
दी तेल पर टैरिफ लगाने की चेतावनी
उन्होंने कहा कि जो लोग रूस से तेल खरीदेंगे अमेरिका में उनके लिए व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि कहा कि तेल पर 25 फीसदी शुल्क लगाया जाएगा, जो 25-50 पॉइंट शुल्क के बराबर है।
Advertisement
हालांकि इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि पुतिन उनकी नाराजगी से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संबंध अच्छे हैं। अगर पुतिन सही कदम उठाएंगे तो यह नाराजगी जल्दी खत्म हो सकती है। ट्रंप ने यह भी बताया कि वह इसी हफ्ते पुतिन से बात करने का प्लान भी बना रहे हैं।
जेलेंस्की को ट्रंप ने बताया था तानाशाह
गौरतलब है कि इससे पहले रूस-यूक्रेन में युद्धविराम समझौते को लेकर ट्रंप लगातार जेलेंस्की पर हमलावर रहे हैं। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए यह भी कहा था कि युद्ध से निपटने के उनके तरीके से वह तंग आ चुके हैं। जेलेंस्की सीजफायर को लेकर तानाशाही कर रहे हैं।
Advertisement
जान लें कि अभी पिछले ही हफ्ते अमेरिका ने यूक्रेन और रूस के साथ अलग-अलग समझौते किए, जिससे काला सागर में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित किया जा सके। काला सागर में युद्ध विराम पर रूस-यूक्रेन में लगभग सहमति बन चुकी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 31 March 2025 at 07:22 IST