अपडेटेड 23 June 2025 at 07:19 IST
Israel-Iran War: ईरान के परमाणु ठिकाने को निशाना बनाने के बाद B2 बॉम्बर्स जेट लौटा अमेरिका, US नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग ने अब और भीषण रूप ले लिया है। इधर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद B2 बॉम्बर्स जेट वापस अमेरिका लौट आया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US Attacks Iran: इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिकी की एंट्री के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। बौखलाहट में ईरान अब इजरायल पर हमला और तेज कर दिया है। ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर मिसाइलों की बौछार की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। वहीं, ईरान के परमाणु ठिकानों के सफल निशाना बनाने के बाद B2 बॉम्बर्स जेट अमेरिका लौटे आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है।
ईरान-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध का आज 10वां दिन है। इस जंग में अमेरिका की भी आधिकारिक एंट्री हो गई है। शनिवार रात को अमेरिका के फाइटर जेट ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल है। इनमें मुख्य निशाना फोर्डो था। फोर्डो पर बम की एक पूरी खेप गिराई गई था। हमले के बाद सभी अमेरिकी विमान अब वापस लौट आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सैनिकों को बधाई दी है।
B2 बॉम्बर्स जेट लौटा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, महान B-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से लैंड हो गए हैं। अच्छी तरह से किए गए काम के लिए धन्यवाद! ट्रंप ने एक और पोस्ट में लिखा, ईरान में परमाणु स्थलों को जो नुकसान हुआ है, वह 'बहुत बड़ा' है। हमले जोरदार और सटीक थे। हमारी सेना ने बहुत अच्छा कौशल दिखाया। धन्यवाद!
न्यूयॉर्क शहर में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन हुए
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद न्यूयॉर्क शहर में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन हुए। ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमलों के बाद न्यूयॉर्क समेत अमेरिका के प्रमुख शहर हाई अलर्ट पर हैं। वहीं, अमेरिकी ने अपने नागरिकों के लिए वर्ल्डवाइड एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि दुनियाभर में अमेरिकी नागरिकों और उनके हितों के खिलाफ प्रदर्शन हो सकते हैं, ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यात्रा की योजना बनाते समय अमेरिका के ट्रैवल एडवाइजरी, देश से जुड़ी जानकारी और हालिया सुरक्षा अलर्ट से अपडेट रहने को कहा गया है।
Advertisement
US नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास मामलों के विभाग ने ट्वीट किया, विश्वव्यापी सावधानी: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हुआ है और हवाई क्षेत्र को समय-समय पर बंद किया गया है। विदेशों में अमेरिकी नागरिकों और हितों के खिलाफ़ प्रदर्शनों की संभावना है। विदेश विभाग दुनिया भर के अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह देता है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 07:08 IST