दुनिया ईरान का पूरी तरह आर्थिक बहिष्कार करे, चुनाव के बाद ऐसी डील की जाएगी, जो अब तक कभी नहीं हुई- डोनाल्ड ट्रंप

UNGA में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा, 'मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ ऐसी डील की जाएगी, जो अब तक कभी नहीं हुई'।

Donald Trump Tehran Enriched Uranium US-Iran Nuclear Deal
चुनाव के बाद ईरान के साथ ऐसी डील की जाएगी, जो अब तक कभी नहीं हुई- डोनाल्ड ट्रंप | Image: Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज, 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने का दावा किया तो ईरान के साथ जारी जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को आतंकवाद का प्रमुख देश बताया। साथ ही पूरी दुनिया से ईरान का आर्थिक बहिष्कार करने की अपील भी कर डाली।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने कमर्शियल शिपिंग पर ईरान के घिनौने आतंकवादी हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को भारी बहुमत से पास किया। अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से 1 बिलियन बैरल से ज्यादा तेल को सुरक्षित निकाला है, और युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा तेल की आवाजाही हो रही है।"

ईरान के लिए मुझे बड़ा फैसला लेना है-ट्रंप

ट्रंप ने होर्मुज में तेल जहाजों पर ईरानी हमले की निंदा करते हुए कहा, 'हम हर दिन और हर रात क्रमशः 22, 25, 30, 32 और 37 जहाज बाहर निकाल रहे हैं। लेकिन मुझे एक बड़ा फैसला लेना है। क्या ईरान के साथ कोई ऐसा समझौता होगा जिससे वे फिर से खड़े हो सकें और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर देश बन सकें? शायद मध्य पूर्व या दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक। या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म कर दूं, और वो भी जल्दी, ताकि उन्हें दोबारा लोगों और देशों को मारने और बर्बाद करने का मौका न मिले?'

चुनाव के बाद बड़ी डील की जाएगी-ट्रंप

ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान के साथ बड़ी डील करने की बात कही, उन्होंने कहा,'लेकिन मुझे लगता है कि हम चुनाव के ठीक बाद समझौता कर लेंगे, क्योंकि उनके लिए ऐसा न करने का कोई मतलब नहीं है। वे यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मिडटर्म चुनाव में मेरा प्रदर्शन कैसा रहता है। उन्हें यह एहसास नहीं है कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। ईरान के मामले में मैंने चुनाव को कभी कोई अहमियत नहीं दी और न ही दूंगा। यह बात मेरे दिमाग में भी नहीं आती। मेरे लिए सिर्फ एक ही बात मायने रखती है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे।"

Advertisement

UNGA में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 51 सालों से, ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के जरिए राज किया है, और पूरे मध्य पूर्व और उसके बाहर मौत, तबाही और अफरा-तफरी फैलाई है। वे मध्य पूर्व में दादागिरी करते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते। राजनीति में आने के पहले दिन से ही मैं अपने रुख पर अडिग रहा हूं। मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा।"

यह भी पढ़ें: ईरान की मनमानी अब नहीं चलेगी, हम उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिया- UNGA में ट्रंप की दो टूक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड