ईरान की मनमानी अब नहीं चलेगी, हम उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिया- UNGA में ट्रंप की दो टूक

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान का कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। वहीं, ट्रंप ने फिर दोहराया कि हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिया है।

Donald Trump
Donald Trump | Image: ANI

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की ताकत और वैश्विक मुद्दों पर अपनी दो-टूक राय रखी। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना दिया है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है। वहीं, ईरान जंग को लेकर अपने पुराने बयान को दोहराया हुए कहा, हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिय। हम ईरान को  परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

अपने संबोधन की शुरुआत में बाइडन सरकार पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमें पिछली सरकार से अमेरिका का एक अंधकारमय दौर विरासत में मिला था, और हमने उसे अमेरिका के सुनहरे दौर में बदल दिया है। एक नई ऊर्जा और बहुत ताकत वाले संयुक्त राज्य अमेरिका की दौलत, ताकत, जज़्बे और रफ़्तार से पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है।'

अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया-ट्रंप

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'जहां दूसरों ने शांति की बात की है, वहीं मैंने शांति कायम की है। जहां दूसरों ने खतरों को नज़रअंदाज़ किया है, वहीं मैंने उनका सामना किया है। जहां दूसरों ने हिम्मत की बातें की हैं, वहीं अमेरिका ने हिम्मत दिखाई है। जहां दूसरों ने ताकत का वादा किया है, वहीं मैंने उस ताकत का इस्तेमाल करके अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है।'

ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा-ट्रंप

UNGA में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 51 सालों से, ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के जरिए राज किया है, और पूरे मध्य पूर्व और उसके बाहर मौत, तबाही और अफरा-तफरी फैलाई है। वे मध्य पूर्व में दादागिरी करते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते। राजनीति में आने के पहले दिन से ही मैं अपने रुख पर अडिग रहा हूं। मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा। "

Advertisement

अपने संबोधन में अमेरिका की सफलता को लेकर ट्रंप ने कहा, "शानदार आजादी और स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दुनिया का अमेरिका में स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि अमेरिका की वापसी हो चुकी है, और हमारा देश आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए मिसाल है। हमारी सेना धरती पर सबसे ताकतवर है। हमारी टेक्नोलॉजी का कोई सानी नहीं है, और हम लगभग हर चीज में सबसे आगे हैं। हमारी ऊर्जा पूरी दुनिया को चला रही है।"

यह भी पढ़ें: 'कभी मेरी पॉजिटिव कवरेज नहीं होती', मीडिया बॉयकॉट के सवाल पर बोले ट्रंप

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड