अपडेटेड 2 June 2025 at 13:01 IST
स्वैपिंग, कभी साथ-साथ तो कभी अलग-अलग होटल...आपस में पार्टनर बदलते हैं ये दो कपल, 'लव कैलेंडर' से होती है मीटिंग फिक्स
वाइफ स्वैपिंग की खबरें आपने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन आज आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे जो बाकायदा मिलने के लिए टाइमटेबल बना रखा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

वाइफ स्वैपिंग की खबरें आपने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन आज आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे जो बाकायदा मिलने के लिए टाइमटेबल बना रखा है। इसी टाइमटेबल के हिसाब से वो मिलते हैं और बिना किसी परेशानी आराम से एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। जी हां इनमें एक कपल के तो दो बच्चे भी हैं। ब्रिटेन की रहने वाली 41 वर्षीय केल मैकेटेरे और 42 वर्षीय ब्रूनो कॉर्डिस्को की प्रेम कहानी हाई स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। आज, वे एक खुशहाल मैरिड कपल हैं और दो बेटों हेनरी (19) और हेक्टर (13) के साथ नॉर्मल लाइफ जी रहे हैं। लेकिन उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
उनकी जिंदगी में एक मोड़ तब आया जब वे एक स्विंगर्स क्लब गए और वहां उनकी मुलाकात एक और कपल डिएगो मचाडो और जेनिफर डी फारिया से हुई। डिएगो ब्राजील के फ्लोरिअनोपोलिस में रहते हैं जबकि जेनिफर हर हफ्ते उनसे मिलने आती हैं। इस मुलाकात के बाद इन चारों के जीवन में गहरा बदलाव आया।
चार लोगों का अनोखा रिश्ता, प्यार के लिए बना रखा है लव कैलेंडर
अब ये दो कपल एक ऐसे विवाहोत्तर संबंध में रहते हैं, जिसमें वे अपने-अपने पार्टनर को समय-समय पर बदलते हैं। यह सुनने में जितना अजीब लग सकता है, उतना ही संतुलित और व्यवस्थित इनका जीवन है। इन लोगों ने अपने रिश्तों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है – "लव कैलेंडर"।
Advertisement
शुरुआत में जब यह नया रिश्ता बना, तब सब कुछ अनौपचारिक था। कोई भी कभी भी किसी के साथ समय बिता सकता था। लेकिन धीरे-धीरे केल को यह महसूस हुआ कि जेनिफर और ब्रूनो के बीच बढ़ती नज़दीकियां उनके मूल रिश्ते को प्रभावित कर रही हैं। उन्हें लगा कि वह नजरअंदाज़ की जा रही हैं और रिश्ते में असंतुलन आ गया है। इसलिए चारों ने मिलकर यह फैसला लिया कि अब वे एक व्यवस्थित टाइम टेबल के हिसाब से एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे, ताकि किसी को उपेक्षित महसूस न हो। इसी से जन्म हुआ 'लव कैलेंडर' का।
ये है स्वैपिंग का पूरा कलैंडर
Advertisement
अब सप्ताह में चार दिन केल और ब्रूनो अपने पारंपरिक परिवार के रूप में एक साथ रहते हैं। तीन दिन (वीकेंड) वे अपने दूसरे पार्टनर डिएगो और जेनिफर के साथ समय बिताते हैं। कभी-कभी ये चारों एक ही घर में एक साथ समय बिताते हैं, तो कभी अलग-अलग होटलों या मोटेल में भी चले जाते हैं। लेकिन इन सभी के बीच आपसी समझ, सहमति और समय का संतुलन इतना स्पष्ट है कि किसी को कोई परेशानी नहीं होती।
उनका कहना है कि वे एक-दूसरे की भावनाओं की इज्जत करते हैं, ईमानदारी से बातचीत करते हैं और इसलिए यह अनूठा रिश्ता बिना किसी परेशानी के चल रहा है। यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक हो सकती है जो यह मानते हैं कि रिश्ते केवल परंपरा से नहीं, आपसी समझ और सम्मान से चलते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 June 2025 at 13:01 IST