अपडेटेड 9 July 2024 at 13:24 IST

आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है, 2014 के पहले निराशा ने जकड़ लिया था- मॉस्को में बोले PM मोदी

मॉस्को में अप्रवासी भारतीय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है।

PM Modi addresses Indian Community in Russia
पीएम मोदी | Image: ANI

प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के बदलते छवि पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा, अब दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है।

मॉस्को में अप्रवासी भारतीय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख कर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है। वो ऐसा क्या देख रहे हैं? भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।

2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके-PM मोदी

विपक्ष पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे।मगर आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत में ये बदलाव सिर्फ सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर का ही नहीं है, बल्कि ये बदलाव देश के हर नागरिक के, हर नौजवान के आत्मविश्वास में भी दिख रहा है।

भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया तब कुछ सैकड़ों में स्टार्ट-अप हुआ करते थे, आज लाखों में है। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है और यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। दुनिया भी हिंदुस्तान के नौजवानों के टैलेंट को देख कर अचंभित है।
 

Advertisement

मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना-पीएम मोदी

 

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना।
 

यह भी पढ़ें:  रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में आता है- भारत के सुख-दुख का साथी: मॉस्को में बोले PM मोदी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 12:16 IST