रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में आता है- भारत के सुख-दुख का साथी: मॉस्को में बोले PM मोदी

मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,‍ भारत-रूस संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं।

PM Modi addresses Indian Community in Russia
PM MODI | Image: Video screengrab

प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे का मंगलवार को दूसरा और आखिरी दिन है। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच अटूट संबंध पर भी बात की और कहा कि रूस-भारत एक दूसरे क सुख-दुख का साथी है।

मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,‍ भारत-रूस संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं। हर भारतीय रूस को एक भरोसेमंद दोस्त,अच्छे-बुरे समय के साथी के रूप में देखता है। मैं भारत-रूस संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की खातिर अथक प्रयास करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करता हूं।

 भारत-रूस की दोस्ती हमेशा PLUS में रही है-PM मोदी

मॉस्को में पीएम मोदी ने कहा, रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है। भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में TEMPERATURE कितना ही MINUS में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा PLUS में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता MUTUAL TRUST और MUTUAL RESPECT की मजबूत नींव पर बना है।

पीएम-मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ में कही ये बात

पीएम-मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र  राष्ट्रपति पुतिन की Leadership की भी सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।

Advertisement

21वीं सदी भारत की सदी है-पीएम मोदी

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2015 में जब मैं यहां आया था, तब मैंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। तब मैं कह रहा था, आज दुनिया कह रही है। दुनिया के सभी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है।

यह भी पढ़ें: आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है, 2014 के पहले निराशा ने जकड़ लिया था- मॉस्को में बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड