Earthquake: तिब्बत में सुबह-सुबह आया भूकंप, इधर भारत में भी कांप उठी धरती; कहां-कितना तगड़ा झटका?

आज तिब्बत में जोरदार भूकंप आया है, जबकि भारत के जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली। इससे पहले रात में नेपाल में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। लगातार अलग-अलग इलाकों में भूकंप आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Earthquake
Earthquake | Image: X

Earthquake: बाढ़ से जूझ रहे नेपाल के बाद बुधवार सुबह तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यहां सुबह ठीक 5 बजकर 33 मिनट पर धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है और इसका केंद्र जमीन से लगभग 121 किलोमीटर की गहराई में था।

इसके अलावा भारत के जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई है। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। लगातार अलग-अलग इलाकों में भूकंप आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

झटकों से सहमे लोग

सुबह का वक्त था और लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आए झटके ने सभी को डरा दिया। बिस्तर हिलने लगे और लोग हड़बड़ाकर उठ बैठे। कुछ पलों के लिए तो किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है, लेकिन देखते ही देखते हर तरफ खौफ छा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

क्या 4.3 और 3.2 तीव्रता का झटका खतरनाक है?

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 4.0 से 4.5 तीव्रता के भूकंप आम तौर पर हल्के माने जाते हैं। इनसे दीवारों में दरारें आने जैसा हल्का नुकसान तो हो सकता है, लेकिन बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका बहुत कम होती है। ऐसा ही कुछ 3.2 तीव्रता के भूकंप में भी होता है।

Advertisement

नेपाल में भूकंप के झटके

इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। NCS के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप ऐसे समय आया है, जब नेपाल पहले से ही हालिया विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान में जुटा हुआ है। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बना।

अचानक आए इस झटके के बाद सड़कों और खुले मैदानों में लोगों की भीड़ लग गई। रात के सन्नाटे में इस भूकंप ने लोगों के मन में फिर से हाल ही में गुजरे खौफनाक मंजर की यादें ताजा कर दीं। ऐसे में हर कोई एक-दूसरे का हाल-चाल पूछने में जुट गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जल प्रलय' से जूझ रहे नेपाल में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटके से दहशत में आए लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड