BREAKING: पड़ोसी देश तिब्बत में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, 7.0 की तीव्रता से कांपी धरती

Tibet earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:03 बजे का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.0 बताई गई है।

Tibet earthquake magnitude depth latest updates know
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, 7.0 की तीव्रता से कांपी धरती | Image: X

Tibet earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तिब्बत में भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:03 बजे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट के अनुसार इसका केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के अनुसार उत्तरी तिब्बत के नागचू क्षेत्र के एक काउंटी में आया। फिलहाल, अभी तक नुकसान के स्तर या किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, और इतनी तीव्रता का भूकंप अपने केंद्र (एपिसेंटर) के आसपास भारी तबाही मचा सकता है।

अभी तक हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:33 बजे महसू किया गया। हालांकि, भूकंप के बाद अभी तक जान-माल के नुकसान को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, तिब्बत में भूकंप उस समय आया है, जब हाल में भी नेपाल-चीन बॉर्डर में जल प्रलय का रौद्र रूप देखा गया था, जिसमें करीब 1400 लोगों की मौत हो गई थी।   

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका 

गौरतलब है कि इससे पहले 8 सितंबर को नेपाल में भूकंप आया था। वहीं, तिब्बत और नेपाल के आसपास का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील काफी माना जाता है। बताया जा रहा है कि तिब्बत में आए भूकंप के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील है और इतनी तीव्रता का भूकंप अपने केंद्र (एपिसेंटर) के आसपास भारी तबाही मचा सकता है।

ये भी पढ़ें: Indonesia Protest: भारत के बाद अब इंडोनेशिया में सड़कों पर उतरे छात्र, तख्तापलट की आहट के बीच भड़का Gen Z आंदोलन; जानें हिंसक प्रदर्शन की वजह
 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड