सऊदी अरब में सिलसिलेवार धमाके, किंग खालिद एयरपोर्ट बंद, सामान छोड़ जान बचाकर भागे यात्री

हूती विद्रोही सऊदी अरब पर लगातार भीषण हमले कर रहे हैं। गुरुवार को राजधानी रियाद में एक के बाद एक कई ज़ोरदार धमाके हुए, जिससे पूरा शहर दहल गया। इन हमलों का मुख्य निशाना किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी रहा, जहां ब्लास्ट से भारी नुकसान और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सऊदी अरब में सिलसिलेवार धमाके, किंग खालिद एयरपोर्ट बंद, सामान छोड़ जान बचाकर भागे यात्री
सऊदी अरब में सिलसिलेवार धमाके, किंग खालिद एयरपोर्ट बंद, सामान छोड़ जान बचाकर भागे यात्री | Image: ANI

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक के बाद एक हुए कई धमाकों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इन हमलों का सबसे बड़ा असर शहर के प्रमुख किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा, जहां धमाके के बाद हवाई सेवाओं को तुरंत रोक दिया गया। फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस 'फ्लाइटराडार24' के अनुसार, हमले के बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया। घटना के समय लगभग डेढ़ घंटे से कोई भी लैंडिंग या टेक-ऑफ दर्ज नहीं किया गया।

हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी

हमले के तुरंत बाद एयरपोर्ट परिसर में घना धुआं उठता देखा गया। सुरक्षा बलों ने फौरन फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमों को तैनात कर दिया। अधिकारियों ने बाहर जाने वाली सभी उड़ानों को रोकते हुए यात्रियों को अपना चेक-इन सामान वहीं छोड़कर तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया। इस अचानक हुई घोषणा के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान छोड़कर बदहवासी में बाहर भागे।

हूती विद्रोहियों का हमला और हताहतों का आंकड़ा

यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने पुष्टि की कि किंग खालिद एयरपोर्ट पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थीं। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल जारी रखेंगे और एयरलाइन्स को मक्का-मदीना को छोड़कर पूरे क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24-48 घंटों में हुए इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं। आपको बता दें, किंग खालिद एयरपोर्ट पर 1 सूडानी नागरिक की मौत और 8 लोग घायल हैं। 

मोरक्को और अल्जीरिया के नागरिकों समेत 2 मौते सामने आई है।  मक्का पैक्ट के एक्टिवेट होने के बाद पाकिस्तान और तुर्की भी युद्ध में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले थमे नहीं हैं। वहीं, यमन के होदेइदाह एयरपोर्ट के पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई है।  

Advertisement

ये भी  पढ़ें - Literature Nobel Prize 2026: कौन हैं लेखिका ऐन कार्सन? जिन्हें मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित साहित्य नोबेल पुरस्कार

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड