Literature Nobel Prize 2026: कौन हैं लेखिका ऐन कार्सन? जिन्हें मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित साहित्य नोबेल पुरस्कार

स्वीडिश अकादमी ने वर्ष 2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार के लिए कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को चुना है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके साहसी, नवोन्मेषी और कल्पनाशील लेखन के लिए दिया जा रहा है।

Literature Nobel Prize 2026: कौन हैं लेखिका ऐन कार्सन? जिन्हें मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित साहित्य नोबेल पुरस्कार
Literature Nobel Prize 2026: कौन हैं लेखिका ऐन कार्सन? जिन्हें मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित साहित्य नोबेल पुरस्कार | Image: ANI

स्वीडिश अकादमी ने वर्ष 2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार के विजेता का ऐलान कर दिया है। इस साल का प्रतिष्ठित सम्मान कनाडा की जानी-मानी लेखिका और कवयित्री ऐनी कार्सन को देने की घोषणा की गई है। स्वीडिश अकादमी ने उनके साहसिक, कल्पनाशील और शास्त्रीय परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने वाले अनूठे लेखन के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि 2026 के नोबेल पुरस्कारों की श्रृंखला की शुरुआत 5 अक्टूबर को मेडिसिन क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद फिजिक्स और रसायन विज्ञान केमिस्ट्री के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई और अब साहित्य के विजेता का नाम सामने आया है।

ऐनी कार्सन के लेखन की खासियत

नोबेल कमेटी के मुताबिक, ऐनी कार्सन का साहित्य अपने नए प्रयोगों, अनूठी शैली और निर्भीक अभिव्यक्ति के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने प्राचीन शास्त्रीय साहित्यिक परंपराओं को समकालीन साहित्य के साथ बेहद खूबसूरती से जोड़ा है। उनकी कृतियों में सिर्फ कविता ही नहीं, बल्कि अनुवाद, दर्शन और शास्त्रीय साहित्य का एक रचनात्मक संगम देखने को मिलता है, जो आधुनिक साहित्य को नए रूप और दिशा प्रदान करता है।

कौन हैं नोबेल विजेता ऐनी कार्सन?

कनाडा के टोरंटो में वर्ष 1950 में जन्मीं ऐनी कार्सन एक प्रसिद्ध कवयित्री, अनुवादक और प्रोफेसर हैं। उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की है। अपने लंबे साहित्यिक करियर में उन्होंने अब तक 20 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। कार्सन की लेखन शैली की सबसे बड़ी ताकत भाषा के गहरे अर्थों को तलाशना और शब्दों के साथ नए प्रयोग करना है।

Advertisement

कैसे होता है साहित्य नोबेल का चयन?

साहित्य के नोबेल पुरस्कार की चयन प्रक्रिया बेहद गोपनीय और व्यवस्थित होती है। स्वीडिश अकादमी के सदस्य, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेता और मान्यता प्राप्त लेखक संगठनों के प्रमुख ही इसके लिए नामांकनों का प्रस्ताव भेज सकते हैं। कोई भी लेखक खुद को नामांकित नहीं कर सकता। प्राप्त नामांकनों में से नोबेल समिति 5 प्रमुख उम्मीदवारों को छांटती है। इसके बाद स्वीडिश अकादमी के 18 सदस्य मतदान के जरिए विजेता का फैसला करते हैं। नोबेल नामांकन की सूची को 50 वर्षों तक पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को आधिकारिक रूप से दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग हुई तेज, CM योगी ने बताई PDA की नई परिभाषा, कहा- NDA मतलब ‘नौकरी देंगे अलायंस’

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड