UP: विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग हुई तेज, CM योगी ने बताई PDA की नई परिभाषा, कहा- NDA मतलब 'नौकरी देंगे अलायंस'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा की तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश डुबाऊ अलायंस था, जो प्रदेश के भीतर नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था।
- भारत
- 2 min read

CM Yogi: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज (8 अक्तूबर) कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत 470 खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामना भी दी। इसी बीच, उन्होंने पीडीए को भी निशाने पर लिया।
सीएम योगी ने याद करते हुए कहा कि पहले यूपी में क्या हुआ करता था। पहले PDA यानी ‘प्रदेश डुबाऊ अलायंस’ था। प्रदेश डुबाऊ अलायंस प्रदेश के भीतर नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। आपकी इस नौकरी पर भी डकैती डालता था। नौकरी कभी नहीं मिलती थी, क्योंकि उसमें तो दो ही S थे- सैफई और सिफारिश। स्वाभिक रूप से आपको मैदान से फुर्सत नहीं मिलती, तो आप सिफारिश कर नहीं सकते थे। इसलिए नौकरी कभी नहीं मिलती थी।
NDA मतलब 'नौकरी देंगे अलायंस' की सरकार- CM
उन्होंने आगे कहा अब यह एनडीए की सरकार है। NDA का मतलब 'नौकरी देंगे अलायंस' की सरकार है। यही सरकार आपके बीच में आई है। यूपी पहले हर दिन एक नए मर्डर के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था। आज यूपी की पहचान अपने कुशल खिलाड़ियों के मेडल से होती है। आप देख सकते हैं कि मेडल और मर्डर में कितना अंतर है। इसमें एक पहचान दिलाता है और एक डुबोता है।
सीएम योगी का सपा पर निशाना
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले इनकी नियुक्तियों और नौकरियों पर एक परिवार का कब्जा था। आज नौकरियों पर किसी का कब्जा नहीं है। सिर्फ और सिर्फ पसीने और प्रतिभा का ही कब्जा है।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया संदेश
सीएम योगी ने युवाओं को समझाया कि आजकल के युवा घंटों अपना समय रील में बर्बाद करते हैं। रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में आपको लाइफ मिलती है। वही लाइफ जो आपको यहां नियुक्ति पत्र के जरिये मिल रही है। आपको तय करना है कि आपको लाइक्स चाहिए या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए। क्या चाहिए आपको तय करना है।