'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारी, जो बर्दाश्त के बाहर है।
- भारत
- 3 min read

BJP Attacked on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने 'इंडी' गठबंधन के मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर ऑन-ड्यूटी महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान की कुछ क्लिपों का जिक्र करते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया। प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी के पेट में कोहनी मारी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात मारने का काम किया।
राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी
उन्होंने कहा, 'कोई आम जनता, कोई सामान्य जनमानस इन प्रदर्शनों में नहीं है। राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर जिस बर्बरता के साथ वर्दी में खड़े देश के सिपाहियों पर हमला करने का जो काम कर रहे हैं वो हमने इन तस्वीरों में देखा है।' सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता ने एक महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छूने का काम किया, जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
'मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान...'
इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रियंका गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारी, जो बर्दाश्त के बाहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात मारने का काम किया। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान यही है? मोहब्बत की दुकान में जो नफरत का सामान है, वह आज देश के सामने आ चुका है।
Advertisement
दोनों भाई-बहन गुंडागर्दी दिखा रहे- बीजेपी
बीजेपी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में विपक्ष की ऐसी घटिया हरकत बेहद शर्मसार करने वाली है। महिला पुलिस के साथ राहुल गांधी का बर्ताव और प्रियंका गांधी का महिला पुलिस को कोहनी मारकर गुस्सा निकालना ये दिखाता है कि इनकी खीझ कितनी बढ़ चुकी है कि वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों पर दोनों भाई-बहन गुंडागर्दी दिखाते हुए हमले कर रहे हैं।