रूस से भारत के रिश्ते खराब कराना चाहता है अमेरिका? पुतिन बोले- भारत पर दबाव बनाना बेकार, PM मोदी झुकने वाले नहीं

India-Russia: पुतिन ने भारत को अपना बहुत ही भरोसेमंद साझीदार बताया। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि भारत पर रूस से दूरियां बनाने के लिए दबाव बनाने की नीति सफल नहीं होगी।

Putin Praises PM Modi
पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ | Image: X

Vladimir Putin on PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पश्चिमी देशों को इशारों-इशारों में सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत पर दबाव बनाने की नीति सफल नहीं होगी। पीएम मोदी झुकने वाले नेता नहीं हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने ये बातें सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के साथ एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान लगाया कि भारत पर रूस से दूरियां बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 

‘दबाव बनाया तो होगा नुकसान’

पुतिन ने बातचीत के दौरान कहा कि कुछ मामलों में अमेरिका, भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उदाहरण के तौर पर कुछ क्षेत्रों में रूस के साथ सहयोग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन हर कोई समझ चुका है कि नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाना, जहां दुनिया की सबसे बड़ी आबादी रहती है, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों के लिए नुकसानदेह है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह दबाव कहां से आ रहा है। हमें इसके कोई नकारात्मक परिणाम नजर नहीं आते। हम भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं और ऐसा करते रहेंगे। हम भारत को एक बहुत ही भरोसेमंद साझीदार मानते हैं।

Advertisement

पुतिन ने दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले सालों में हम आपसी व्यापार में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। अभी यह लगभग 58 या 60 अरब अमेरिकी डॉलर है, लेकिन हमारे पास और ज्यादा सक्रियता से काम करने और ज्यादा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी जरूरी आधार मौजूद हैं। हम सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी योजनाओं की बात नहीं कर रहे हैं, जिसमें परमाणु ऊर्जा भी शामिल है। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KKNPP) का निर्माण अभी चल रहा है। हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में नए मंच उभरेंगे। हम मिलकर काम करना जारी रखेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था में हमारी सबसे बड़ी निवेश परियोजनाओं में से एक है, और हम आपसी निवेश भी करेंगे।

भारत दुनिया की लीडिंग इकॉनमी में से एक- पुतिन

उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप को भी जमकर सराहा। पुतिन ने कहा कि भारत दुनिया की लीडिंग इकॉनमी में से एक है, जिसकी इकॉनमिक ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा है। यह कोई अचानक से होने वाली बात नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप के खिलाफ पास हो गया बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई, कहा- अमेरिकी संसद में अपनी ही पार्टी के नेताओं ने दिया धोखा, देशद्रोही हैं सब
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड