BREAKING: यूक्रेन के जबरदस्त हमले के बीच पुतिन का बड़ा बयान-शांति वार्ता में भारत बन सकता है मध्यस्थ

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए भारत, चीन और ब्राजील मध्यस्थता कर सकते हैं।

Russian President Vladimir Putin, PM Narendra Modi and Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy.
Russian President Vladimir Putin, PM Narendra Modi and Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy. | Image: AP

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए भारत, चीन और ब्राजील मध्यस्थता कर सकते हैं।

गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने कहा रूस और यूक्रेन की जंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही इस्तांबुल में हुई बातचीत में जंग को लेकर एक प्राथमिक समझौते पर सहमति बनी थी, लेकिन इस समझौते को कभी लागू नहीं किया गया। अब अगर फिर से मध्यस्थता की बातचीत शुरू होती है तो इस्तांबुल में हुआ प्राथमिक समझौता इस बातचीत का आधार बन सकता है।  

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पुतिन

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस का पहला उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है।

Advertisement

पीएम मोदी भी कह चुके हैं मध्‍यस्‍थता की बात

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा पर गए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा थी। पीएम मोदी ने कहा था कि एम ने कहा, 'कहीं भी हो, मासूम लोगों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने रूस की धरती पर कहा था कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए शांति बहुत जरूरी है। मैं यह भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है। हमें वार्ता से ही शांति का मार्ग अपनाना होगा।

इसे भी पढ़ें- इंतकाम की आग में जल रहे आदमखोर भेड़िए, बदला पूरा होने तक नहीं रुकेगा बहराइच में खूनी खेल!

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड