अपडेटेड 13 June 2025 at 23:32 IST
WhatsApp और Telegram पर बैन की तैयारी कर रहे पुतिन! रूस लॉन्च करने जा रहा अपना नया मैसेजिंग ऐप
WhatsApp-Telegram को रूस का ‘Vlad’ ऐप टक्कर दे सकता है, पुतिन की मंजूरी के बाद लॉन्च करने की तैयारी हो चुकी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Russia messaging app Vlad: रूस अब अपने डिजिटल कंट्रोल को बढ़ाने की दिशा में सख्ती से कदम उठाने जा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार जल्द ही ‘Vlad’ नाम के नए मैसेजिंग ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में है। जो सीधे तौर पर WhatsApp और Telegram का विकल्प होगा।
रूस की निचली संसद (State Duma) ने इस ऐप के लिए मंजूरी दे दी है। यह ऐप पूरी तरह से रूसी सरकार और स्थानीय प्रशासन के नियंत्रण में होगा। यानी किसी विदेशी सर्वर या प्राइवेट कंपनी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। डिजिटल डेवलपमेंट मिनिस्टर Sergei Boyarsky रूस की इन्फॉर्मेशन पॉलिसी कमेटी के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि Vlad एक सिक्योर और मल्टी-फंक्शनल ऐप होगा, जो मौजूदा विदेशी ऐप्स की कमियों को दूर करेगा। उनका कहना है कि यह ऐप रूस की साइबर सुरक्षा बढ़ाएगा।
Vlad को जल्दी किया जाएगा लॉन्च
रूस के डिजिटल डेवलपमेंट मिनिस्टर Maksut Shadayev ने कहा कि यह ऐप हमारी सरकार की टॉप प्रायोरिटी है। उन्होंने यह भी माना कि कई देशों ने रूस से पहले ऐसे प्लेटफॉर्म विकसित कर लिए हैं, लेकिन अब रूस भी उस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। Vlad को लॉन्च करने के लिए अब सिर्फ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
Vlad ऐप की संभावित खूबियां
यह ऐप सरकार और स्थानीय एजेंसियों के नियंत्रण में रहेगा। यूजर्स इसमें पर्सनल मैसेजिंग, डिजिटल पेमेंट, एजुकेशनल सर्विस जैसे फीचर पा सकेंगे। इसकी प्राइवेसी नीति खास तौर से रूस की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मल्टीपर्पज ऐप के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Advertisement
WhatsApp और Telegram को खतरा?
रूस लंबे समय से विदेशी ऐप्स को निगरानी और नियंत्रण के नजरिये से अविश्वसनीय मानता रहा है। हाल के सालों में कई बार इन ऐप्स पर प्रतिबंध की चर्चाएं भी उठी हैं। Vlad के लॉन्च के बाद इन विदेशी प्लेटफॉर्म्स के लिए रूस में ऑपरेट करना मुश्किल हो सकता है।
Vlad ऐप रूस के डिजिटल भविष्य की एक बड़ी झलक है। सरकार अब खुद का प्लेटफॉर्म तैयार कर सूचना संप्रभुता और डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देने जा रही है। यदि पुतिन की मुहर लगती है, तो जल्द ही Vlad के जरिए रूस की जनता विदेशी ऐप्स से अलग हो जाएगी। यह कदम अंतरराष्ट्रीय तकनीकी राजनीति में एक नया मोड़ साबित हो सकता है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 23:32 IST