जश्न के बीच छाया मातम... नाइटक्लब में गिरी 'मौत की छत', 66 मौतें और 160 लोग घायल, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में जश्न का माहौल मातम में बदल गया, जब मशहूर नाइटक्लब ‘जेट सेट’ की छत लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भरभरा कर गिर गई।

roof collapses nightclub
नाइटक्लब की गिरी छत | Image: x

Nightclub Collapse : डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में जश्न का माहौल मातम में बदल गया, जब मशहूर नाइटक्लब ‘जेट सेट’ की छत लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भरभरा कर गिर गई। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 160 से ज्यादा घायल हैं।

घटनास्थल पर उस वक्त संगीत, रोशनी और तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी, लेकिन अगले ही पल चीखों, अफरा-तफरी और मलबे में दबे जीवन की गुहार लगाने का शोर मच गया। मोंटेक्रिस्टि प्रांत की गवर्नर नेल्सी क्रूज जैसी कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी इस हादसे का शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई। जश्न का माहौल मातम में बदल गया और अभी भी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

डोमिनिकन रिपब्लिक में नाइटक्लब की छत ढही

12 घंटे बीत जाने के बाद भी दमकलकर्मी लकड़ी की पट्टियों और ड्रिल से राहत कार्य में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन की कोशिश है कि मलबे के नीचे एक भी जिंदगी छूटने न पाए। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय टीवी चैनल द्वारा अपलोड की जा रही वीडियो भी सामने आ रही है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, हादसा कितना भयानक था। हंसते खेलते लोगों की दूनिया पल भर में उजड़ गई।

‘पहले लगा कि भूकंप आया है’- नाइटक्लब मैनेजर 

नाइटक्लब के मैनेजर के अनुसार, "ये हादसा यह बहुत जल्दी हुआ। मैं किसी तरह खुद को एक कोने में ले गया। शुरू में हमें लगा कि यह भूकंप है।" इस हादसे पर राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर (President Luis Abinader) ने X पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि घटना के बाद से हम हर मिनट इस पर नजर रख रहे हैं। सभी बचाव एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों की मदद के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।

Advertisement

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई और क्लब के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। जो लोग बच गए वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तलाश करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर; एक की मौत

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड