अपडेटेड 22 July 2024 at 17:15 IST
400 बच्चों का रेप और 1853 साल की सजा, कहानी दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर ‘द बीस्ट’ की
Colombian Seriel Killer लुइस अल्फ्रेडो गारावितो क्यूबिलोस ने पहली हत्या 35 साल की उम्र में की थी। पुलिस ने उसे 1999 में गिरफ्तार किया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

World’s worst serial killer: लुइस अल्फ्रेडो गारावितो क्यूबिलोस (Luis Alfredo Garavito Cubillos) ये वो नाम है जिसे दुनिया सबसे खूंखार सीरियल किलर के नाम से जानती है। कोलंबिया के जेनोवा में जन्मा लुइस अल्फ्रेडो (Colombia serial killer) 1990 के दशक में बेहद कुख्यात था। क्राइम थ्रिलर फिल्मों में हमने देखा है कि सीरियल किलर्स बेहद ही शातिर अपराधी होते हैं और पुलिस के हाथ आसानी से नहीं आते। लुइस अल्फ्रेडो भी असल में ऐसा ही था। इस असली सीरियल किलर को दुनिया The Beast serial killer के नाम से भी जानती है।
सीरियल किलर लुइस अल्फ्रेडो गारावितो क्यूबिलोस ने करीब 400 बच्चों का रेप किया और हत्या की। उसे कोर्ट ने 132 बच्चों की हत्या में दोषी पाए जाने के बाद 1853 साल की सजा सुनाई थी। उस समय कोलंबिया में फांसी का काई प्रावधान नहीं था। उसने पहली हत्या 35 साल की उम्र में की थी। सीरियल किलर लुइस अल्फ्रेडो गारावितो की मौत नवंबर, 2023 में हुई थी और करीब 40 दिनों तक उसका शव मुर्दाघर में पड़ा रहा था। लुइस अल्फ्रेडो को पुलिस ने अप्रैल, 1999 में गिरफ्तार किया था। इसी साल उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।
बच्चों को देता था यातनाएं, करता था रेप
सीरियल किलर लुइस अल्फ्रेडो की गिरफ्तार से एक साल पहले 1998 में पुलिस को 3 कब्रों में से 36 लड़कों के शरीर के टुकड़े बरामद हुए थे। बताया जाता है कि उसने 59 शहरों में बच्चों की हत्याएं की थी। ‘द बीस्ट’ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया था कि उसने बच्चों को यातनाएं दीं, उनके साथ रेप किया और हत्या कर दी। लुइस अल्फ्रेडो अपनी हवस बुझाने के लिए कम उम्र के लड़कों को शिकार बनाता था। इन बच्चों की उम्र 6 से 16 साल के बीच होती थी। ‘द बीस्ट’ को हत्या के 138 मामलों में दोषी ठहराया था। जब वो जेल पहुंचा तो जेल प्रशासन को डर था कि कहीं कैदी पीट-पीटकर इसकी हत्या ना करदें है। इसलिए उसे अलग रखा गया था।
वारदात को अंजाम देने का लुइस अल्फ्रेडो गारावितो क्यूबिलोस का अपना एक पैटर्न था। वो बच्चों को यातनाएं देने और रेप करने के बाद उनके प्राइवेट पार्ट काट देता था। इसके बाद वो उनका अंगूठा काटकर अपने साथ ले जाता। सभी विक्टिम्स को मारने का उसका तरीका लगभग एक जैसा था।
Advertisement
बचपन में हुआ लुइस का रेप
लुइस अल्फ्रेडो अपने 7 भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। लुइस का शराबी पिता बचपन में अक्सर उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। उसकी मां भी उससे पसंद नहीं करती थी और मारपीट करती थी। इसकी वजह से वो बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान हो गया था। उसने अपने केस की सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसके साथ बचपन में 2 पड़ोसियों ने रेप किया था। इसके अलावा लुइस अल्फ्रेडो ने एक डॉक्टर पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसके पास बचपन में वो इलाज के लिए जाता था।
ये भी पढे़ं: घर में शादी से पहले कूड़े के ढेर में फेंका Diamond Necklace, लेनी पड़ी नगर निगम की मदद; फिर...
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 17:13 IST