घर में शादी से पहले कूड़े के ढेर में फेंका Diamond Necklace, लेनी पड़ी नगर निगम की मदद; फिर...

Viral News: अचानक ही घर से उनका हीरों का हार गायब हो गया। बहुत ढूंढने पर भी घर में हार कही नहीं मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Diamond Necklace thrown in Garbage
कूड़े में फेंका हीरो का हार | Image: Freepik (Represntative Image)

Chennai News: कई बार छोटी-छोटी गलतियां या लापरवाही लोगों को बहुत भारी पड़ जाती है। जाने-अनजाने में अपनी कीमती सामान इधर-उधर रख देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ तमिलनाडु के चेन्नई में एक परिवार के साथ हुआ। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ ही दिनों में घर से बेटी की डोली उठने वाली हैं... लेकिन इससे पहले शादी के लिए खरीदा गया कीमती हीरों का हार अचानक ही घर से गायब हो गया।

परिवारवालों से बहुत ढूंढा, लेकिन उन्हें घर में कही भीं हार नहीं मिला। हार ने मिलने पर हर कोई परेशान हो गया। इसके बाद उनका शक गया कि शायद उन्होंने हार को कूड़े के साथ फेंक दिया गया। फिर उन्होंने मदद की नगर निगम की मदद ली। कूड़े के ढेर में उनकी लाखों की कीमत वाला हार पड़ा मिला।

जब अचानक गुम हो गया हीरो का गुम

मामला चेन्नई के विरुगमबक्कम इलाके के विंडसर पार्क अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले देवराज नाम के शख्स के साथ यह घटना घटी। एक दिन अचानक ही घर से उनका हीरों का हार गायब हो गया। बहुत ढूंढने पर भी घर में हार कही नहीं मिला। इसके बाद देवराज को याद आया कि गलती से उसने एक माला के साथ कूड़ेदान में हीरे का हार भी फेंक दिया था। हार गुम हुए दो दिन हो गए थे। ऐसे में उसने संदेह था कि उसका हार मिलेगा भी या नहीं। फिर भी उसने इस संबंध में नगर निगम कॉर्पोरेशन से संपर्क किया।

फिर किया नगर निगम से संपर्क

नगर निगम की टीम देवराज के साथ उस जगह पहुंची जहां उन्होंने कूड़ा फेंका। वहां कूड़े का अंबर लगा था,  क्योंकि बड़ी संख्या में लोग वहीं कचरा फेंकते हैं। ऐसे में कूड़े के अंबार से हीरे का हार ढूंढना टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। हालांकि उनकी मेहनत रंग लगाई और माला में लिपटा हीरे का हार मिल गया। इसके बाद देवराज की सांस में सांस आईं। उन्होंने इसके लिए नगर निगम की टीम को शुक्रिया कहा।

Advertisement

5 लाख की कीमत का था हार

नगर निगम के इस काम की खूब तारीफ हो रही है। देवराज के मुताबिक हीरे के हार की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। वह इसे अपनी बहन की शादी में देने वाले थे। अगर नगर निगम की टीम की कड़ी मेहनत से हार नहीं मिलता तो उन्हें बड़ा नुकसान हो जाता।

यह भी पढ़ें: 'अपने बाप को बाप कहो दूसरों के...' दुकानों के नेमप्लेट विवाद पर गरजे बाबा बागेश्वर, दिया बड़ा बयान

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड