अपडेटेड 9 July 2025 at 17:05 IST
कौन है भारतीय महिला निमिषा प्रिया? जिसे यमन में हो सकती है फांसी, क्या है आरोप, परिवार को भारत सरकार से अब भी आस
भारत की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा देने का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

यमन में भारत की महिला निमिषा प्रिया को फांसी की सजा सुनाई गई है। 16 जुलाई को भारत की निमिषा को यमन में फांसी दी जाएगी। निमिषा केरल की रहने वाली हैं और 37 साल की हैं। फिलहाल निमिषा यमन के ही जेल में बंद हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
दरअसल, निमिषा पर यमन के एक नागरिक की हत्या का आरोप है। इसी मामले में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है। वहीं निमिषा का परिवार लगातार फांसी पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। मामला 2008 का बताया जा रहा है। 2008 में ही निमिषा यमन गई थीं, और वहां वह एक अस्पताल में काम करने लगीं। सालों तक काम करने के बाद उन्होंने यमन में ही अपना क्लिनिक खोल लिया।
इस वजह से संपर्क में आई थी
खुद का क्लिनिक खोलने के दौरान निमिषा साल 2014 में तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आई थीं। दरअसल, यमन में नियम है कि अगर आपको कोई बिजनेस स्टार्ट करना है, तो यहां के किसी लोकल शख्स का बिजनेस पार्टन होना जरूरी होता है। वहीं दोनों संपर्क में आ गए और बिजनेस पार्टनर बन गए। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों का झगड़ा हो गया।
2016 में महदी की हुई थी गिरफ्तारी
झगड़ा इस हद तो बढ़ गया कि निमिषा को FIR करानी पड़ गई। 2016 में यमन की पुलिस ने महदी को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, बाद में उसे रिहा भी कर दिया गया। रिहाई के बाद उसने निमिषा को धमकी देना शुरू कर दिया।
Advertisement
निमिषा का कहना है कि महदी ने उसका पासपोर्ट रख लिया था। ऐसे में उससे पासपोर्ट लेने के लिए निमिषा ने एक दिन महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। हालांकि, इस इंजेक्शन की वजह से ही उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवरडोज की वजह से महदी की जान चली गई। इस घटना के बाद निमिषा ने यमन से भागने की भी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
2018 में निमिषा को महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया। 2023 में यमन के सर्वोच्च न्यायिक परिषद में भी निमिषा को दोषी ठहराया गया। इसके बाद यमन के राष्ट्रपति ने निमिषा के लिए फांसी की सजा पर मंजूरी दे दी।
Advertisement
कौन हैं निमिषा प्रिया?
निमिषा केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। वह काम की तलाश में यमन गई थीं। वहीं उनकी मां कोच्चि में दूसरों के घरों में काम करती थी। घर में पैसों की दिक्कत की वजह से निमिषा ने यमन जाने का फैसला लिया था। कई सालों तक अस्पताल में काम करने के बाद उसने क्लिनिक खोलने का फैसला किया था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 16:46 IST