Bihar: चुनाव से पहले कांग्रेस ने कन्हैया कुमार से मोड़ लिया मुंह? बिहार बंद के दौरान दुर्व्यवहार, राहुल की गाड़ी पर नहीं मिली एंट्री

बिहार बंद के दौरान पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को उस बस में चढ़ने नहीं दिया गया जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ मिलकर बंद का नेतृत्व कर रहे थे। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।

Follow : Google News Icon  

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण (S.I.R.) को लेकर सियासत जारी है। इसे लेकर विपक्ष ने आज, 9 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया था, जिसका मिला-जुला असर देखने को मिला। महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस और RJD समेत कई दलों के नेता सड़कों पर उतरे। राहुल गांधी खुद पटना पहुंचे और तेजस्वी के साथ सड़कों पर मार्च किया। वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी कार्यकर्ताओं के साथ बंद को समर्थन देते हुए प्रदर्शन करते नजर आए। मगर इस विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं।


बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में एक बार फिर महागठबंधन के भीतर खींचतान की तस्वीर सामने आई है। प्रोटेस्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कन्हैया कुमार और तेजस्वी यादव के बीच टकराव की अटकलों को और हवा मिल गई। दरअसल, पटना में बिहार बंद के प्रोटेस्ट के दौरान कन्हैया कुमार को उस प्रचार रथ में जगह नहीं मिली, जिस पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ सवार होकर बंद का नेतृत्व कर रहे थे।

राहुल की गाड़ी में नहीं मिली कन्हैया कुमार को एंट्री

कन्हैया कुमार के साथ-साथ पप्पू यादव को भी उस बस में जगह नहीं मिली में जिसमें राहुल और तेजस्वी सवार था। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा कन्हैया को बस से उतारते और पप्पू यादव को रोकते हुए तस्वीरे और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान राहुल, तेजस्वी सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता रथ पर सवार थे। राजनीतिक गलियारों में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इसे कन्हैया कुमार को हाशिए पर डालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

तेजस्वी, राहुल के साथ गाड़ी में नजर आए ये नेता

राजद नेता तेजस्वी यादव, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, CPI महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Advertisement

 कानून आप पर भी लागू होगा- राहुल गांधी

वहीं, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राहुल गांधी ने कहा, मैं यहां से स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि आपको(चुनाव आयोग) जो करना है करिए लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े पद पर बैठे हों। कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम भाजपा का काम करने का नहीं है, आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है और आप अपना काम नहीं कर रहे हो।


 यह भी पढ़ें: बिहार बंद का दिखने लगा असर, तेजस्वी के साथ पटना की सड़कों पर उतरे राहुल

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड