Wedding Gift: कार, गहने या हीरा नहीं, इस पिता ने बेटी को दहेज में दिया ऐसा गिफ्ट, सुनकर उड़ जाएंगे होश

वियतनाम में एक माता-पिता ने अपनी बीस साल की बेटी को दहेज में एक ऐसी चीज दी है, जिसके बारे में सुनकर हरकोई हैरान है।

cats in wedding gift
दहेज में बेटी को दिया ऐसा गिफ्ट उड़ जाएंगे होश। | Image: Pixabay

बेटी की शादी में दहेज केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी दी जाती है। हाल ही में वियतनाम से एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हालांकि, भारत में दहेज मांगना, दहेज लेना या फिर दहेज देना गैरकानूनी हो गया है। वहीं वियतनाम में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी की। शादी के दहेज में उन्होंने कुछ ऐसा दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, 22 साल की दुल्हन के माता-पिता ने अपनी बेटी को दहेज में 100 सिवेट बिल्लियां दी है। बता दें, इन बिल्लियों की कीमत करीब 70 हजार अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। यह देखकर सबसे होश उड़े हुए हैं। 70 हजार अमेरिकी डॉलर का मतलब है कि करीब 58 लाख रुपए की ये बिल्लियां हैं। बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। दहेज में इन बिल्लियों के अलावा 25 सोने की ईंटें, 20 हजार डॉलर नकद, तीन लाख वियतनामी डोंग के शेयर के साथ-साथ महंगी प्रापर्टी भी दी गई है।

सिवेट बिल्लियों की अगर बात करें तो यह दक्षिण एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। इसकी मदद से दुनिया की सबसे महंगी काफी कोपी लुवाक बनाया जाता है। पीमेल सिवेट, जिसने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है, उसकी कीमत करीब 700 डॉलर होती है। वहीं प्रेग्नेंट सिवेट की कीमत बढ़कर 1050 डॉलर तक पहुंच जाती है।

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दहेज प्रथा को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'लाठी में तेल पिलवाकर समाज बांटने वालों में नहीं आ सकता बदलाव, साहब आज तलवाल से केक...', लालू के जन्मदिन पर जीतन राम मांझी का तंज
 

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड