'हमने 260 दुश्मनों के एयरक्राफ्ट मार गिराए, 7 ड्रोन जब्त किए, अगर कोई युद्ध छेड़ता है तो हमारी ताकत देख...', IRGC का बड़ा दावा
ईरान के सरचेशमेह कल्चरल कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेब्बी ने दावा किया कि अमेरिकी साथ युद्ध के दौरान दुश्मन के 260 एयरक्राफ्ट मार गिराया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी (Hossein Mohebbi) ने आधिकारिक तौर पर यह बड़ा दावा किया है। मोहेब्बी ने बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा शुरू की गई युद्ध के दौरान, वायु रक्षा इकाइयों ने 260 दुश्मन विमानों को रोका और मार गिराया। उनके अनुसार, इन विमानों में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स (जैसे F-35, F-16 आदि) और एडवांस्ड ड्रोन शामिल हैं।
अर्ध-सरकारी 'मेहर न्यूज एजेंसी' की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ईराम के सरचेशमेह कल्चरल कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने अपना विशेष स्मृति सप्ताह मनाया। इस दौरान उन्होंने देश की तकनीकी उपलब्धियों, क्षेत्रीय रक्षा क्षमताओं और सैन्य आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल होसैन मोहेब्बी ने कार्यक्रम की शुरुआत अतीत के क्षेत्रीय संघर्षों से जुड़े ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर की।
ईरान ने अपनी घरेलू ताकत मजबूत किया-हुसैन मोहेब्बी
प्रेस ब्रीफिंग में हुसैन मोहेब्बी ने कहा, "एयरोस्पेस सप्ताह, एयरोस्पेस फोर्स के शहीदों, पूर्व सैनिकों, कमांडरों और उनके परिवारों को सम्मानित करने का एक बेहतरीन अवसर है। साथ ही, यह IRGC एयरोस्पेस फोर्स की प्रमुख उपलब्धियों और उनके प्रदर्शन को उजागर करने का भी मौका है।" पत्रकारों से बात करते हुए, प्रवक्ता ने बताया कि देश ने अपनी घरेलू तकनीकी क्षमताओं और भौगोलिक फायदों का इस्तेमाल करते हुए जमीन के नीचे (भूमिगत) मिसाइल सुविधाएं तैयार की हैं।
260 दुश्मन विमानों को रोका और मार गिराया
हुसैन मोहेब्बी ने कहा, हाल की सैन्य झड़पों के बाद, राष्ट्रीय वायु रक्षा नेटवर्क में तेजी से विकास हुआ है। जनरल मोहेब्बी ने बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा शुरू की गई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के दौरान, वायु रक्षा इकाइयों ने 260 दुश्मन विमानों को रोका और मार गिराया। दुश्मन की बमबारी के बीच भी हमने लचीली उत्पादन क्षमताएं बनाए रखीं और मिसाइलों व ड्रोन का निर्माण जारी रखा। इसके साथ ही, हम अपनी उत्पादन सुविधाओं को जमीन के ऊपर से हटाकर जमीन के नीचे ले जाने में सफल रहे।
Advertisement
IRGC की ताकत देख दुनिया हैरान है-हुसैन मोहेब्बी
उन्होंने आगे कहा, "आज हमारा उत्पादन न केवल देश की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी 'अरमान' मिसाइल, 358 ड्रोन और 'खोरदाद-3' वायु रक्षा प्रणाली जैसे सिस्टम निर्यात कर रहे हैं। अब कोई देश अगर ईरान के साथ युद्ध छिड़ता है, तो दुनिया IRGC एयरोस्पेस फोर्स की नई क्षमताओं को देखेगी, और हमारे दुश्मन इसकी ताकत और शक्ति देखकर हैरान रह जाएंगे।