लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, सलमान खान-कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी समेत कई हस्तियों को दी थी धमकी

गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। हरियाणा एसटीएफ के मुताबिक, हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से हिरासत में लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Harry Boxer, Lawrence Bishnoi gang's key operative, detained in US; to be brought back to India
लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, सलमान खान-कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी समेत कई हस्तियों को दी थी धमकी | Image: X

गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। हरियाणा एसटीएफ के मुताबिक, हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से हिरासत में लिया गया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। गैंग में उसकी हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है। जल्‍द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां दी थीं। हैरी बॉक्‍सर से पहले गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को भी अमेरिकी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने के गंभीर मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्‍ट किया है। भारतीय समय के अनुसार, हैरी बॉक्‍सर को शुक्रवार रात को पकड़ा गया। हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement

जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।

कौन है हैरी बॉक्सर?

Advertisement

हैरी बॉक्सर, जिसका असली नाम हरिचंद जाट है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव गुर्गा है। ये मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला है। जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी, इसी वजह से उसे बॉक्सर नाम मिला। शुरुआत में उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम किया, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में आ गया।

हैरी पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, फायरिंग और कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं। ये विदेश में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रंगदारी नेटवर्क चलाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका नाम दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में सामने आया है।

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग और बॉलीवुड हस्तियों रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह व तुषार कपूर को धमकी देने के मामलों में भी उसका नाम सामने आया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, हरियाणा एसटीएफ के इनपुट पर देर रात कैलिफोर्निया में अमेरिका की एजेंसियों द्वारा इसको हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है, जल्द ही भारतीय एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया को फॉलो कर नोडल एजेंसी सीबीआई की मदद लेकर इसको भारत लाएंगी।

इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाके को लेकर बड़ी खबर, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने धमाके की जिम्‍मेदारी, ATS कर रही दावे की जांच
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड