अपडेटेड 20 March 2026 at 10:25 IST
PM Netanyahu: 'हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला', ईरान के साथ जारी जंग के बीच PM नेतन्याहू ने आखिर क्यों कही ये बात? ट्रंप पर भी दिया बड़ा बयान
यरुशलम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू ने पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अमेरिका को हमने युद्ध में नहीं धकेला है और ना ही ट्रंप पर कोई दवाब बनाया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का सैन्य अभियान जारी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह सैन्य अभियान पूरी दुनिया की रक्षा के लिए है और मिशन पूरा होने तक यह जारी रहेगा। जंग के 20वें दिन गुरुवार रात इजरायली पीएम नेतन्याहू ने विदेशी मीडिया के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं लगभग खत्म हो गई है।
यरुशलम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू ने पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन लक्ष्यों के साथ इस युद्ध को शुरू किया गया और मिशन पूरा होने तक ये जारी रहेगा। नेतन्याहू ने कहा, 'ऑपरेशन राइजिंग लायन का मकसद अयातुल्ला शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरों को दूर करना है, यह वही शासन है जिसने 47 सालों से अमेरिका, इजराइल और ईरान के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।'
हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला-नेतन्याहू
पीएम नेतन्याहू से जब पत्रकारों ने ये सवाल किया कि अब दुनिया के कई देश ये आरोप लगा रहे हैं कि इजरायल ने अमेरिका को इस युद्ध में धकेल कर ट्रंप का बड़ा नुकसान किया है? इस सवाल के जवाब में नेतन्याहू ने कहा, हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला। ट्रंप के साथ हमारा तालमेल बिल्कुल सही है, वो अपना फैसला खुद लेते हैं, उन पर कोई दवाब नहीं डाल सकता है। दुनिया को पता है कि ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप को भी जान से मारने की कोशिश की थी। ये देश पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ था।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या बोले नेतन्याहू?
वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "अमेरिकी बहुत मेहनत कर रहे हैं और हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए हर तरह से उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर वे सफल होते हैं, जो मुझे लगता है कि वे होंगे, तो तेल की कीमतें कम हो जाएंगी।
Advertisement
हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा है- नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हथियारों का जखीरा बहुत ज़्यादा कमज़ोर हो रहा है और उसे खत्म कर दिया जाएगा। हमने मिसाइलें और बहुत सारा न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म कर दिया है... ईरान का एयर डिफेंस बेकार हो गया है, उसकी नेवी समुद्र की गहराई में डूबी हुई है। अभी और काम करना बाकी है, और हम इसे करने जा रहे हैं।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 10:25 IST