अमेरिका जल्द देगा ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में छूट, समझौता ड्राफ्ट तैयार! भारत को क्या होगा फायदा?

विदेश मीडिया के मुताबिक अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरानी तेल पर प्रतिबंधों की छूट का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। यह छूट जल्द जारी होने वाली है। इससे ईरान को तेल बेचकर अधिक विदेशी मुद्रा मिलेगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत समेत कई देशों को सस्ता तेल मिलने से फायदा हो सकता है।

Waivers on sanctions against Iranian oil to be issued soon Iranian negotiator
अमेरिका जल्द देगा ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में छूट! | Image: X/AP

स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत के बीच अच्छी खबर आई है। ईरान के एक वार्ताकार ने सरकारी मीडिया को बताया कि ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में छूट देने का मसौदा तैयार हो चुका है। यह छूट बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी।

ईरानी राज्य मीडिया को दिए गए बयान में वार्ताकार ने कहा कि दोनों देशों की टीम के बीच बातचीत चल रही है। इसके तहत ईरान अपने तेल को आसानी से बेच सकेगा।

इससे ईरान को अपना तेल बेचने में दिक्कत होती है और उसकी कमाई प्रभावित होती है। अब दोनों देशों के बीच MOU (समझौता ज्ञापन) के ड्राफ्ट में इस छूट को शामिल किया गया है। ईरानी अधिकारी के मुताबिक, ये छूट जल्द लागू हो जाएगी, जिससे ईरान अपना तेल दुनिया भर में बेच सकेगा और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

इससे क्या फायदा होगा?

अगर अमेरिका प्रतिबंधों को हटाता है, तो ईरान अपना तेल ज्यादा मात्रा में बेच सकेगा। इससे उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा। विदेशी मुद्रा की कमाई बढ़ेगी, जिससे देश में महंगाई कम हो सकती है और विकास कार्य तेज होंगे। फ्रोजन संपत्ति भी रिलीज हो सकती है, जो ईरान को और राहत देगी। मध्य पूर्व में तनाव कम होने से समुद्री रास्ते सुरक्षित होंगे, जिससे दुनिया भर का व्यापार बेहतर चलेगा।

Advertisement

दूसरे देशों को फायदा

इससे वैश्विक तेल की सप्लाई बढ़ेगी। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रह सकती हैं या कम हो सकती हैं। भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों को तेल खरीद में आसानी होगी। भारत को सस्ता तेल मिलने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रण में रह सकती हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह खबर?

ईरान दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक है। प्रतिबंधों में छूट मिलने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार भी प्रभावित हो सकता है। दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'नक्शे से तुम्हारा देश मिटा देंगे...', ट्रंप की धमकी ने छेड़ा नया 'युद्ध', ईरान ने धमकाया- हमारी सेना तैयार है; क्या फिर शुरू होगा महायुद्ध?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड