अपडेटेड 4 January 2026 at 08:01 IST
Venezuela News : राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तार पर आया जेलेंस्की का बयान, मुस्कुराते हुए अमेरिका को दी ये करने की सलाह
अमेरिका ने 3 जनवरी, 2026 को वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर तानाशाहों से ऐसे निपटा जा सकता है, तो अमेरिका जानता है कि आगे क्या करना है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

US Attacks Venezuela : अमेरिका ने 3 जनवरी को एक बड़े सैन्य अभियान में वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक प्लेन से न्यूयॉर्क लाकर Drug Enforcement Administration (DEA) कार्यालय लाया गया। इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सुझाव दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस (Donald Trum) को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करना चाहिए।+
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में रात के समय बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ा गया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सफल रहा और कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ। मादुरो पर अमेरिका में नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोप हैं, जिनके लिए उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है।
जेलेंस्की की प्रतिक्रिया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने यूरोपीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं? क्या कहूं?" मुस्कुराते हुए उन्होंने आगे कहा, "अगर तानाशाहों से इस तरह निपटा जा सकता है, तो अमेरिका को पता है कि आगे क्या करना है।" उनका इशारा स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर था, क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है।
रूस ने की अमेरिकी कार्रवाई की निंदा
जेलेंस्की की यह टिप्पणी यूक्रेन-रूस युद्ध के संदर्भ में आई है, जहां अमेरिका की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। माना जा रहा है कि यह बयान ट्रंप प्रशासन पर दबाव डालने की कोशिश हो सकता है ताकि रूस पर कड़ी कार्रवाई हो। वेनेजुएला में इस अभियान के बाद राजनीतिक स्थिति अनिश्चित है। कुछ रिपोर्ट्स में विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे स्वतंत्रता का समय बताया है। रूस ने इस अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने एक बैठे राष्ट्रपति को सीधे गिरफ्तार करने का असाधारण कदम उठाया।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 08:01 IST