Breaking: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से हजारों लोगों की मौत की आशंका, राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी की घोषणा, एक के बाद दो झटकों से दहला कराकस

वेनेजुएला एक के बाद एक लगातार दो जोरदार भूकंप के झटकों से दहल उठा। हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रपति ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

Venezuela Earthquake
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से हजारों लोगों की मौत की आशंका, राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी की घोषणा | Image: AP

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राष्ट्रपति ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज शुरू करने की अपील की।  साथ ही कराकस में स्थित माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद रखने का ऐलान किया है। भूकंप से हजारों लोगों की मौत की आशंका है, जबकि बड़ी खंख्या में लोग घायल हुए हैं।

वेनेजुएला एक के बाद एक लगातार दो जोरदार भूकंप के झटकों से दहल उठा। सबसे ज्यादा नुकसान कराकस में हुआ है। बड़ी-बड़ी इमारतें ताश की पत्तों की तरह ढह गई। हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने भूकंप में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से लगी है।

वेनेजुएला में आपातकाल की घोषणा

राष्ट्रपति के मुताबिक, भूकंप में एयरपोर्ट को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से उसे फिलहाल बंद रखा गया है। पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। एक मिनट के अंदर 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यह पिछले सौ से ज्यादा सालों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों से एक है। राजधानी काराकस में भूकंप के झटके से एक 22 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। 

हजारों लोगों की मौत की आशंका

वेनेजुएला के उतरी तट के पास बुधवार को लगातार दो जबरदस्त भूकंप आया। 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले इन भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बड़ी-बड़ी इमारतें ढह गई। घबराए हुए लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते नजर आए। भूकंप का असर इतना ज्यादा था कि ब्राजील के अमेजन जैसे दूर के शहरों (जो लगभग 1,700 किलोमीटर या 1,050 मील दूर हैं) में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा। 

Advertisement

कहा था भूकंप का केंद्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला भूकंप का केंद्र मोरोन के पश्चिम में था, जो कराकस से लगभग 168 km पश्चिम में एक तटीय इलाका है। 13 km की गहराई पर भूकंप आया था। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि इससे पहले कि लोग संभल पाते, दूसरा, गहरा झटका लगा, जिसका केंद्र मोरोन से सिर्फ 16 km दक्षिण-पश्चिम में 10 km की गहराई पर था। एक के बाद एक आए इन झटकों को कई राज्यों में महसूस किया गया, जिसके बाद लोग भारी दहशत में आ गए।

कराकस में सबसे ज्यादा नुकसान

राजधानी कराकस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बड़ी-बड़ी इमारतें ढ़ह गई। कई घरों की दीवारें भी गिर गई। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। बहुमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा भी ढहता नजर आ रहा है। धूल का विशााल गुब्बार और जान बचाने के लोग सड़कों पर भागते नजर आ रहे हैं। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप से गिरी इमारत तो जापान में भी डोली धरती,दहशत में लोग

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड