Earthquake: दो देशों में कांपी धरती, वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से गिरी इमारत तो जापान में भी जोरदार झटके हुए महसूस; दहशत में लोग

वेनेजुएला और जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी काराकस में भूकंप के झटके से एक 22 मंजिला बिल्डिंग तक गिर गई है। जापान में भी 6.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया है।

Twin Earthquakes In Venezuela: 7.5 Magnitude Tremor Rocks Venezuela After 7.1 Shock, Buildings Collapse In Caracas | WATCH
वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से गिरी इमारत तो जापान में भी जोरदार झटके हुए महसूस | Image: AP

दुनिया के दो देशों में एक साथ भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। वेनेजुएला में एक के बाद एक लगातार दो झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि राजधानी काराकस में इमारत गिर गए। जोरदार भूकंप के चलते कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। जान बचाने के लिए घरों से निकलकर सड़कों की ओर भागने लगे। वहीं, जापान में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस होने से लोग डर गए। जापान में भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई।

वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यह पिछले सौ से ज्यादा सालों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों से एक है। राजधानी काराकस में भूकंप के झटके से एक 22 मंजिला बिल्डिंग तक गिर गई है। वहीं,  गुरुवार को उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसके बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और न ही किसी बड़े नुकसान की खबर है।

वेनेजुएला में एक के बाद एक दो भूकंप के झटके

वेनेजुएला में बुधवार शाम एक के बाद एक दो जबरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस हिल गई और कैरिबियन तट पर कई इमारतें ढह गईं। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि पहला झटका 7.1 तीव्रता का था और कुछ मिनट बाद आया दूसरा झटका और भी तेज था, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई।

सौ साल बाद आया इतना शक्तिशाली भूकंप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला भूकंप काराकस से लगभग 168 किलोमीटर पश्चिम में स्थित तटीय इलाके 'मोरोन' के पश्चिम में 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था। लोग अभी संभल भी नहीं पाए थे कि दूसरा बड़ा झटका लगा, जिसका केंद्र मोरोन से सिर्फ 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एक के बाद एक आए इन भूकंप के झटकों को कई राज्यों में महसूस किया गया जिसके बाद लोगों में भारी दहशत फैल गई।

Advertisement

काराकस में गिरी 22 मंजिला इमारत

राजधानी काराकस में भूकंप के जोरदार झटकों से इमारतें हिलने लगीं और लोग सड़कों पर निकल आए। खौफ में कई लोग पूरी रात सड़क पर ही बिताई। घरों में रखे सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। USGS ने दोनों भूकंपों का केंद्र वेनेज़ुएला के कैरिबियन तट पर मोरोन के पास बताया। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया और तटीय इलाकों को चेतावनी दी कि वे समुद्र में आए तेज झटकों के बाद पानी के स्तर में किसी भी उछाल के लिए सतर्क रहें। भूकंप विशेषज्ञों ने कहा कि बाद में और झटके (आफ़्टरशॉक्स) आने की संभावना है और क्षतिग्रस्त इमारतों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी।

जापान में भी महसूस हुए झटके

वहीं, जापान में भी भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, उत्तरी जापान के इवाते क्षेत्र के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं और ना ही सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत में भी कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड